Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हाइड्रा ने युवक को रौंदा; मौत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हाइड्रा ने युवक को रौंदा; मौत
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक सड़क हादसे में जेपी ग्रुप के सुपरवाइजर की मौत हो गई।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक सड़क हादसे में जेपी ग्रुप के सुपरवाइजर की मौत हो गई। यह हादसा चपरगढ़ गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान बलिया निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जो जेपी ग्रुप में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को वे जेपी ग्रुप के कैंपस के पास काम कर रहे थे, तभी यह दर्दनाक घटना हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधीर को अन्य कर्मचारियों ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद हाइड्रा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई सुशील कुमार ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें गोरखपुर निवासी करन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें