उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला गहरा गया है। परिजनों की आशंका पर शुक्रवार को 23 वर्षीय शहजाद का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शहजाद का शव 3 सितंबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला था, जिसे तब परिजनों ने सड़क हादसा मानकर बिना पोस्टमॉर्टम के ही दफना दिया था।

यह घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव की है। कुछ दिनों बाद परिजनों को संदेह हुआ कि शहजाद की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमॉर्टम कराने की गुहार लगाई।।मृतक के पिता शमशेर सिंह ने आरोप लगाया कि अगस्त में दनकौर में लगे मेले के दौरान हुए विवाद के चलते पड़ोसी गांव के कुछ युवकों ने रंजिशन शहजाद की हत्या कर दी। उनका दावा है कि हत्या के बाद शव को एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया, ताकि इसे सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके। करीब 20 दिनों तक अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद, पुलिस ने परिजनों की मांग पर संज्ञान लिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img