उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लखनऊ जाने से रोका

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव में भाग लेने के लिए कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता निकलने वाले थे, लेकिन यूपी पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। इनमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व नोएडा अध्यक्ष रामकुमार तंवर, अवनीश तंवर, अतुल यादव, संजय सिंह, उधम सिंह नागर और अन्य नेता शामिल थे।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के नेतृत्व में पार्टी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया था। लेकिन नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के बिशननपुरा गांव में रामकुमार तंवर को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। रामकुमार तंवर ने बताया कि जैसे ही वह अपने साथियों के साथ घर से बाहर निकलने लगे, भारी पुलिस फोर्स ने उनके घर को घेर लिया और उन्हें बाहर जाने से रोक लिया। पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को धक्के देकर रोक लिया, जिससे यह साफ हो गया कि प्रदेश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खतरा मंडरा रहा है। रामकुमार तंवर ने इस कार्रवाई को संविधान और लोकतंत्र की हत्या बताया। उनका कहना था कि प्रदेश में भाजपा सरकार तानाशाही शासन चला रही है, जहां न तो विपक्ष को बोलने का अधिकार है, न ही आम नागरिक को अपनी मर्जी से कहीं जाने की स्वतंत्रता है। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया और कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान आंदोलनों और बिगड़ी कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है, जिनमें जावेद खान, रिजवान चौधरी, और दिनेश अवाना भी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने विरोध जताया और कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img