उत्तर प्रदेश, नोएडा: फैक्ट्री से चोरी करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में फैक्ट्री से चोरी करने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया, जबकि 2 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस जब कचहरी कट पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक वैगनआर कार आई। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार भागने लगे। पीछा करने पर बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विनेश नाम का बदमाश घायल हो गया।
विनेश के पास से एक देसी तमंचा, कारतूस और 5,500 रुपये बरामद हुए। अन्य दो बदमाश जफर और आकाश को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। उनके पास से चोरी के माल की बिक्री के 15,000 रुपए मिले।पुलिस ने बदमाशों से कुल 7 एल्युमीनियम प्लेट, 3 एल्युमीनियम पाइप, एक एल्युमीनियम फ्रेम बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी के सामान की बिक्री से मिले 30,000 रुपये, वैगनआर कार, एक पिकअप गाड़ी और एक चाकू भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश विनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बदमाशों द्वारा थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में पांच आरोपी शामिल थे जिनमें से दो 1. सचिन 2. अब्दुल गनी को दिनांक 5/4/25 को गिरफ्तार कर लिया था, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी तथा उनके पास से 02 रोड अल्युमिनियम में 04 प्लेट एल्युमिनियम व 9500 रूपए नगद बरामद हुए।इन लोगो का एक गैंग है जो एनसीआर क्षेत्र में रात में कम्पनियों में चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते है। कम्पनियों में रेकी कर चोरी करते है जो चोरी करते समय कम्पनी के बाहर गाड़ी में बैठकर बाहर आने जाने वाले लोगो पर नजर रखते है कम्पनी से माल चोरी करने के उपरान्त चोरी किया माल गाड़ी में रखकर ले जाते थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img