उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने 23 किसानों के दिए आवंटन पत्र

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने 23 किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले 5 प्रतिशत आबादी भूखंड के आवंटन पत्र दिए। इस मौके पर विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसमें बसई ब्रहाउद्दीन नगर के एक किसान चोटपुर गांव के पांच , सर्फाबाद के सात किसान और याकूबपुर के 10 किसान शामिल है। इन किसानों को कुल 4400 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई।
सीईओ लोकेश एम ने बताया कि जनवरी 2017 से दिसंबर 2024 तक कुल 2226 भूखंड ( 309760 वर्ग मी) के आवंटन पत्र जारी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि आगे भी किसानों को भूखंड आवंटन किया जाएगा। दरअसल नोएडा प्राधिकरण की नीति के अनुसार अर्जित भूमि के सापेक्ष प्रभावित मूल किसानों को 5 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाते है।इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। गांव विकास और किसानों की मांग पर अपडेट जानकारी ली। साथ निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान और बायर्स की रजिस्ट्री तेजी से कराने के लिए कहा गया। वहीं उनके समक्ष नोएडा की कई परियोजनाएं को प्रस्तुत किया गया। जिसमें वह परियोजनाएं शामिल रही जिनका लोकार्पण मार्च या अप्रैल के पहले सप्ताह में किया जाना है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img