उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पावर कंपनी को भी अब सार्वजनिक करने होंगे बिजली आपूर्ति के आंकड़े

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। अब नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) को भी अपनी बिजली आपूर्ति के आंकड़े पब्लिक डोमेन में डालने होंगे। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के लोक महत्व के प्रस्ताव पर सुनवाई करते हुए सोमवार को इसके आदेश दिए। आयोग ने एनपीसीएल से बीते पांच साल के आंकड़े यूपी राज्य भार वितरण केंद्र (यूपीएसएलडीसी) को उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद यूपीएसएलडीसी ने भी इस संबंध में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोएडा पावर कंपनी पर आरोप थे कि वह अपने क्षेत्र में आने वाले तकरीबन 118 गांवों को रोस्टर से भी कम बिजली आपूर्ति कर रहा है। इसके उलट कंपनी का दावा था कि वह गांवों को 20-21 घंटे बिजली आपूर्ति करवा रहा है। जब आंकड़ों में यह विरोधाभास आया तो सोमवार को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में इस संबंध में लोक महत्व का प्रस्ताव दाखिल किया। आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य संजय कुमार सिंह के सामने हुई मामले की सुनवाई में उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने एनपीसीएल के आंकड़े यूपीएसएलडीसी की वेबसाइट पर न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब सभी बिजली कंपनियों के आंकड़े यूपीएसएलडीसी पब्लिक डोमेन में डालता है तो एनपीसीएल को इससे छूट क्यों? मामले की सुनवाई के बाद नियामक आयोग ने एनपीसीएल के पांच साल के आंकड़े अपलोड करवाने के आदेश दिए हैं। आयोग के आदेश के बाद यूपीएसएलडीसी ने एनपीसीएल से आंकड़े मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उपभोक्ता परिषद ने कंज्यूमर राइट रूल-2020 की धारा-10 के तहत नोएडा क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से 24 घंटे बिजली दिए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ताओं को कम आपूर्ति हुई है तो इसका मुआवजा भी उपभोक्ताओं को दिलवाया जाए। अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि एनपीसीएल के पांच साल के आंकड़े सामने आने के बाद कम आपूर्ति का मामला अपने आप खुल जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img