उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो प्राधिकरण के नवनिर्मित पौवारी गोशाला का लोकार्पण

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।पौवारी गांव में नवनिर्मित गोशाला का शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की मौजूदगी में लोकार्पण किया। इस अवसर पर बेटियों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए विधायक ने कबड्डी खिलाड़ी बेटियों को आगे रखते हुए उनसे फीता कटवाया। गोशाला परिसर में हवन यज्ञ कर शुभारंभ किया गया। प्राधिकरण द्वारा संचालित यह दूसरी गोशाला होगी।

दरअसल ग्रेटर नोएडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या व गोवंशों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने पौवारी गांव में दूसरी गोशाला का निर्माण किया है। लगभग 18,200 वर्गमीटर में निर्मित इस आधुनिक गोशाला में फिलहाल 500 गोवंशों के रहने की व्यवस्था की गई है। भविष्य में जरूरत के अनुसार इसका विस्तार किया जाएगा। बिजली, पानी, चिकित्सा सहित सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त इस गोशाला में 11 शेड, भूसाघर, चिकित्सक रूम, गार्ड रूम, गोवंश की सेवा करने वाले कर्मचारियों के लिए रूम, बाउंड्री वॉल आदि सुविधाएं विकसित की गई हैं। खास बात यह है कि इस गोशाला में गायों और नंदी को रखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। गोवंश के बीमार होने पर तुरंत उपचार मिल सकेगा। गोशाला को बनाने में करीब 6.50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अधिकारी के मुताबिक इसका संचालन प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा जलपुरा में 2500 गोवंश की क्षमता वाली गोशाला का संचालन प्राधिकरण द्वारा पहले से किया जा रहा है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि यहां रहने वाले गोवंशों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ निगरानी की जाएगी। गोशाला परिसर में बायो गैस संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इससे गोबर व अन्य अपशिष्ट के निस्तारण की समस्या दूर हो जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश भाटी, प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके सिंह, महाप्रबंधक गोशाला आरके भारती, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img