उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-ड़ंडे, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जारचा थाना क्षेत्र के ग्राम बिसाहडा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पहले दर्जी की दुकान पर हंगामा और मारपीट हुई। उसके बाद मारपीट करने वाले आरोपियों के घर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हे उपचार के लिए एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है।

पुलिस के अनुसार बिसाहडा गांव निवासी सुमित पुत्र मुकेश नामक व्यक्त सोमवार को अपनी पेंट सिलवाने के लिए दर्जी की दुकान पर गया था। बताया गया है कि इसी दौरान वहां पर बिसाहडा के ही रहने वाले हिमांशु पुत्र अजब सिंह और हिमांशु पुत्र निरंजन नामक दो लोग पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर सुमित और दोनों आरोपियों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद वहां मारपीट होने लगी और हंगामा हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।बताया गया है कि मारपीट के बाद सुमित ने अपने परिचित को बुलाकर हिमांशु पुत्र निरंजन के घर पर जाकर फिर से मारपीट की। इस घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को चोट आई है। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौके पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में जारचा थाना पुलिस ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस टीम का गठन किया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More: Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img