उत्तर प्रदेश, नोएडा: एम्स ग्रीन एवेन्यू में पानी के लिए तरसे निवासी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एम्स ग्रीन एवेन्यू में रह रहे सैकड़ों परिवारों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। महंगे फ्लैट खरीदने के बावजूद निवासियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति और भी गंभीर है। सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों की अनुपस्थिति में निवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक वरिष्ठ नागरिक ने गुमनाम रहने की शर्त पर बताया, “रात को हम दरवाजे बंद करके भी सुरक्षति महसूस नहीं करते।” जल निकासी की समस्या ने इमारत की संरचनात्मक मजबूती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बेसमेंट में लगातार जमा हो रहे पानी से भवन की नींव कमजोर पड़ने की आशंका है। प्रेजिडेंट ऑफ होम ओनर्स राजेश कुमार के अनुसार, “हमने अपनी जीवन भर की कमाई यहां लगाई है, लेकिन आज हम पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। बिल्डर की लापरवाही चरम सीमा पर है।” विशेष रूप से चिंताजनक है कि कल के धरना-प्रदर्शन के बावजूद रविवार को दोपहर से शाम तक पूरी सोसाइटी पानी के लिए तरसती रही।

बिल्डिंग की नींव कमजोर पड़ने की आशंका
जल निकासी की समस्या ने इमारत की संरचनात्मक मजबूती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बेसमेंट में लगातार जमा हो रहे पानी से बिल्डिंग की नींव कमजोर पड़ने की आशंका है। रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही JLL कंपनी भी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रही है।

बिल्डर पर उठे सवाल
वहीं, बिल्डर समस्याओं के समाधान की बजाय खोखले आश्वासनों में लगा हुआ है। निवासी संघ ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से हस्तक्षेप की मांग की है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्थिति एक बड़े सामाजिक संकट का रूप ले सकती है।

Read More: Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img