उत्तर प्रदेश, नोएडा: अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के अभियान में जेल से बाहर आए 20 बंदी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (यूटीआरसी) अभियान के तहत 20 बंदी जेल से बाहर आए हैं। डिस्ट्रिक्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता दिनेश कुमार का कहना है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तहत लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसीएस) का गठन होता है। इस काउंसिल के जरिए, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। इसी क्रम में गठित अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (यूटीआरसी) भी काम करती है, जो विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा कर उनकी जमानत से संबंधित कार्रवाई करती है। यह समिति, उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत काम करती है।यूटीआरसी की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। यूटीआरसी के अभियान में विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा की जाती है। यूटीआरसी का मकसद विचाराधीन बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना और समानता और न्याय के सिद्धांतों को कायम रखना होता है। इसी क्रम में ऐसे 34 बंदियों की पहचान की गई थी। इनमें 20 की जमानत कराई गई है। यह वह बंदी थे जो सामान्य अपराध में जेल में बंद थे। उन्हें जमानत राशि ज्यादा होने के कारण इसे जमा करने में परेशानी आ रही थी।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img