उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: त्रिवेणी स्नान के साथ भगवान राम की भक्ति का अनूठा संगम

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर, 3 फरवरी। प्रयागराज में महाकुम्भ के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान के साथ ही भगवान राम की भक्ति का अनुपम संगम भी देखने को मिल रहा है। संगम में पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालु जब बाहर निकलते हैं तो उनकी भेंट राम भक्त विनोद मिश्रा से होती है। भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति अद्वितीय है और प्रभु श्री राम के प्रति उनकी श्रद्धा सभी के लिए एक प्रेरणा है।

हर अक्षर में समाहित ‘राम’ नाम
राम भक्त विनोद मिश्रा जी की भक्ति की विशेषता यह है कि वे जो कुछ भी लिखते हैं, उसमें हर अक्षर में ‘राम’ नाम समाहित होता है। उनके पास ऐसी कई पुस्तिकाएं हैं, जिनमें उनकी भक्ति के अमूल्य साक्ष्य अंकित हैं। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति गहरा प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हैं। उन्होंने मोदी जी और योगी जी का नाम भी ‘राम’ के साथ लिखा है। उनकी अटूट भक्ति और समर्पण श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img