उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पुलिस ने तीन बदमाश किए गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के बाहर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना अंकुर विहार पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों में लोनी का समीर, दिल्ली के लकी और गुलफाम शामिल हैं। गिरोह का एक सदस्य सादाब अभी फरार है। आरोपी गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले शादी समारोह की रेकी करते थे। वे दूल्हे के पिता या परिवार के जिम्मेदार सदस्य को चिह्नित करते, जिनके पास नकदी का बैग होता था। जैसे ही टारगेट अकेला मिलता, वे बैग लूटकर फरार हो जाते थे। बदमाश केटीएम बाइक का इस्तेमाल करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए बाइक की पिछली नंबर प्लेट तोड़ रखी थी और आगे की नंबर प्लेट इतनी छोटी थी कि कोई पढ़ न सके। गिरोह ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन, साहिबाबाद और अंकुर विहार में कई वारदातें की हैं। लोनी और दिल्ली क्षेत्र में भी इन्होंने शादी समारोहों में लूटपाट की है। पुलिस ने आरोपियों से 60,000 रुपए नकद, जेवर, बाइक और लूटे गए बैग बरामद किए हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img