उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: खाने के बहाने ले गया होटल, नशीली ड्रिंक पिला लूटी आबरू

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती के मुताबिक, 27 फरवरी को दूसरे समुदाय का एक युवक उसे खाना खिलाने के लिए होटल में ले गया था, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक मार्च को परिजनों के साथ आकर लोनी बॉर्डर थाने में दुष्कर्म की शिकायत दी थी। युवती के मुताबिक, चार महीने पहले लोनी क्षेत्र में रहने वाले दानिश से उसकी मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि 27 फरवरी को दानिश ने उसे शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। थोड़ी देर बातचीत करने के दौरान दानिश उसे खाना खिलाने के लिए एक होटल में ले गया। युवती का आरोप है कि खाना खिलाने के बाद दानिश ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पीने को दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से युवती किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन उसे लोनी बॉर्डर थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दी। एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी का कहना है कि युवती चौथी कक्षा पास है। पूछताछ के बाद आरोपी दानिश को जेल भेज दिया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img