उत्तर प्रदेश, नोएडा: एसटीएफ ने एक लाख रुपये का इनामी दबोचा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। एसटीएफ नोएडा ने मथुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में कन्नौज में इत्र व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में वांछित को मथुरा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश की पहचान कैलाश पारदी (54) निवासी गुना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुरुवार को घुमंतू आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य कैलाश पारदी भरतपुर रोड मथुरा पर चोरी की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ नोएडा और मथुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कैलाश को रात 11:05 बजे ग्राम अडूकी के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक घुमंतू गिरोह का सदस्य है, जो देशभर में घूम-घूमकर डकैती, चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता है। गिरोह के सदस्य एक स्थान पर अपराध करने के बाद दूसरे स्थान पर चले जाते हैं। आरोपी 2009 में गुना मध्य प्रदेश में अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जेल से रिहा होने के बाद उसने अपराध की दुनिया में वापसी की। कैलाश और उसके गिरोह ने 28 जून 2023 को कन्नौज में एक इत्र व्यापारी के घर में घुसकर 7.3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ली थी। घटना के बाद कन्नौज पुलिस ने कैलाश और उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-395 और 412 के तहत मामला दर्ज किया था। कैलाश पर 30 सितंबर 2024 को 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

रिश्तेदार के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम
आरोपी ने खुलासा किया कि आरोपी की छोटी बहन छम्मा की शादी सूरज पारदी की बहन के लड़के से हुई है। जो उसकी रिश्तेदारी में आता है। कन्नौज के ईत्र कारोबारी के घर से डकैती करने के लिए सूरज ने ही सभी लोगों को इकट्ठा किया था। घटना को अंजाम देने में सूरज पारदी, बलाडा पारदी, चप्पड पारदी और अन्य शामिल थे।

अलग – अलग शहरों में डालते हैं डेरा
गिरोह के यह सदस्य नाम बदलकर अलग-अलग शहरों में डेरा डालते हैं और वहां वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी के मथुरा के थाना हाईवे में आर्म्स एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कन्नौज और गुना में उसके खिलाफ कई अन्य मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img