उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: लोकल फॉल्ट के चलते सात घंटे बिजली गुल रही

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।गांव ईशापुर में 33 केवीए की लाइन में बॉक्स फटने के कारण शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रही। बारिश में बिजली न आने से लोगों को परेशानी हुई। मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना में बिजली सब स्टेशन है। वहां से एक दर्जन से अधिक गांवों और कॉलोनियों को बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार सुबह दस बजे के आसपास अचानक बिजली चली गई। लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर फोन लगाया तो बताया गया कि तकनीकी दिक्कत के चलते शटडाउन लिया गया है। गांव ईशापुर में 33 केवीए लाइन में बॉक्स फट गया है। इस कारण गांव गदाना, खंजरपुर, पट्टी, मछरी, ईशापुर और शास्त्री नगर कॉलोनी की आपूर्ति सुबह दस से शाम साढ़े पांच बजे तक बाधित रही। अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट को ठीक आपूर्ति बहाल कर दी गई।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img