उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: जीडीए – नगर निगम की अनदेखी, राजनगर एक्सटेंशन वाले सड़क पर उतरे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। “ज्वाइंट फोरम हम- तुम रोड” के सदस्यों ने रविवार की सुबह हम- तुम रोड पर स्थित MIPS कॉलेज एवं पुलिया के निकट बने गहरे जानलेवा गड्ढों को कड़कती ठंड में श्रम दान कर भरने एवं इस रस्ते को पैदल चलने लायक बनाने का का प्रयास कर यहां के निवासियों को कुछ राहत पहुंचने का प्रयास किया।
गाजियाबाद के मुरादनगर विधानसभा अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन आवासीय क्षेत्र में स्थित यह लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क प्रशासन के उदासीन रवैए के चलते जर्जर स्थिति में पहुंच गई है, जिससे इस पर स्थित सात सोसाइटियों (दिया ग्रीन सिटी, निलाया ग्रीन्स, महक जीवन, राज विलास, मीडोज विस्ता, मोती रेजिडेंसी तथा संचार रेजिडेंसी) के हजारों निवासी परेशान हैं और इन गड्ढों से प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं से भय और तनावपूर्ण है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की क्षेत्रीय विकास योजना में हम- तुम रोड को 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन वर्तमान में यह रोड 5 से 6 मीटर ही चौड़ी है। इतनी छोटी सड़क पर गाजियाबाद नगर निगम के कूड़े के भारी भरकम ट्रक, बड़े-बड़े लोडर, आरएमसी के ट्रक चल रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के स्कूल की बस, सार्वजनिक यातायात के साधन ऑटो, रिक्शा आदि वाहनों की बहुतायत है। तेजी से चलते वाहनों की स्थिति रात्रि में स्ट्रीट लाइट न होने से और ही खतरनाक हो जाती है। महिलाओं और बच्चों को कभी भी दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है।

स्थानीय निवासियों की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार इस सड़क की समस्याओं से गाजियाबाद प्रशाशन के सभी विभागों और विधायक व सांसद को अवगत कराया गया है जिसमें मुख्यतः सड़क की मरम्मत एवं चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट लगाना, गति अवरोधक बनाना तथा ट्रकों एवं डंपरों के प्रवेश को रोकने के लिए निवेदन किया गया है, परंतु सभी विभाग एक दूसरे का कार्य बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं।

इन लोगों की रही मौजूदगी
इस दौरान “जॉइंट फोरम हम तुम रोड” से चंदन चौबे (निलाया ग्रीन), शिवम पाराशर, स्कंद कुमार (निलाया ग्रीन), अनिल शर्मा (मोती रेसीडेंसी), ललित शर्मा (मिडो विस्ता), रक्षित (संचार आर्केड), जीएस भड़ाना (दिया ग्रीन), संदीप ठाकुर, पुष्पा रावत, राघवेंद्र प्रताप, शिवम अवस्थी, योगेश तोमर, बीके शर्मा, अनुज सैनी, संदीप चौहान, अशोक चौहान, मुरारी लाल शर्मा, अशोक त्यागी, हरीश और डॉ. उमेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img