राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, राहुल गांधी को पीएम बनाने का लिया संकल्प

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती समारोह हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राजीव गांधी के कार्यों को याद किया

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी द्वारा युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देने और संचार क्रांति करने के निर्णय को वर्तमान भारत के निर्माण का सबसे ऐतिहासिक और बड़ा कदम बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की तकनीकी दिशा देने, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को राजनीति एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।

राहुल गांधी को पीएम बनाने का संकल्प

जिला अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ही राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रवि लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, हर्षवर्धन बाल्मिकी और कई अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button