Uttar Pradesh : सीएम योगी ने सुल्तानपुर में वितरित किए चेक व प्रशस्ति पत्र

Sultanpur/Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद को 819 करोड़ रुपये से अधिक की 99 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसी दौरान उन्होंने ग्राम्य विकास, उद्योग, श्रम एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। इससे स्वरोजगार, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं चेक, प्रशस्ति पत्र पाकर लाभार्थियों के मंच पर चेहरे खिल उठे।

योजनाओं के लाभार्थी
1. अनीता कुमारी – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर की चाबी मिली।
2. सीमा मौर्या – विद्युत सखी एनआरएलएम थर्मल प्रिंटर का वितरण।
3. निधि वर्मा – विद्युत सखी एनआरएलएम थर्मल प्रिंटर का वितरण।
4. संजू साहू – बीसी सखी एनआरएलएम प्रशस्ति पत्र।
5. साधना देवी और नजमा – सेल्फ हेल्प ग्रुप (यूपीएसआरएलएम) के तहत 409 समूहों का 6 करोड़ 13 लाख 50 हजार का चेक।
6. पूजा पाल और रीता (समूह प्रतिनिधि) – 1.40 करोड़ रुपये का चेक प्राप्त किया।
7. रीमा देवा और आराधना जायसवाल (संगठन पदाधिकारी) – 55 लाख 50 हजार का चेक प्राप्त किया।

पीएम उद्यमी युवा योजना
1. अमन मौर्या – 5 लाख का चेक प्राप्त किया।
2. निर्मला – 3 लाख रुपये का प्राप्त किया।
3. दया शंकर भार्गव – 5 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया।
4. करण – 5 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया।

मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना
1. लक्ष्मण – 31 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया।
2. अरुण कुमार – 31 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया।
3. लीलावती देवी – 25 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया।
4. पूनम – 25 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया।

नंद बाबा दुग्ध योजना
1. लक्ष्मी जायसवाल – 5.90 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया।
2. गुलाब पति त्रिपाठी – 5.90 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img