Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Cargo Corridor Project: नोएडा एयरपोर्ट का कार्गो कॉरिडोर अधूरा, काम पूरा होने में लगेगा समय

Cargo Corridor Project: नोएडा एयरपोर्ट का कार्गो कॉरिडोर अधूरा, काम पूरा होने में लगेगा समय

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कार्गो हब तक माल की आवाजाही सुगम बनाने के लिए बनाए जा रहे कॉरिडोर की 9.1 किलोमीटर सड़क तैयार हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद शिपमेंट को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए नियमित सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। कार्गो हब तक सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने से अलग कॉरिडोर बनाने का उद्देश्य अभी पूरी तरह पूरा नहीं हो पा रहा है।

कार्गो कॉरिडोर का उद्देश्य मालवाहक वाहनों को एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल तक सीधे पहुंच उपलब्ध कराना है। इससे सामान्य यातायात पर दबाव कम होने के साथ माल की आवाजाही भी आसान होनी है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट की ओर सड़क तैयार की गई है। अब तक 9.1 किलोमीटर सड़क बन चुकी है, लेकिन कार्गो टर्मिनल तक पूरी तरह सीधा रास्ता उपलब्ध नहीं होने से शिपमेंट को नियमित सड़क से होकर ले जाना पड़ रहा है।

सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर आसान होगी ढुलाई : कार्गो हब के लिए अलग कॉरिडोर तैयार होने से मालवाहक वाहनों को सामान्य यातायात से अलग रास्ता मिलने की उम्मीद थी। इससे माल की आवाजाही में लगने वाला समय कम होने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है। हालांकि, जब तक कॉरिडोर कार्गो टर्मिनल से सीधे नहीं जुड़ता, तब तक इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। अब निगाहें बाकी कनेक्टिविटी के काम और इसके पूरा होने की समय सीमा पर टिकी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें