अंबाला ने जिनको नकारा वो कालका के विकास की बात कर रहे- प्रदीप चौधरी

अंबाला ने जिनको नकारा वो कालका के विकास की बात कर रहे- प्रदीप चौधरी

16 गांवों में तुफानी चुनाव प्रचार ढोल नगाड़ों से कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत

रिपोर्ट: कोमल रमोला
रायपुररानी, 17 सितंबर

विधायक प्रदीप चौधरी का गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे। विधायक प्रदीप चौधरी ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि यदि हम नशे के मुद्दे पर बात करते हैं तो इनके लोगों को तकलीफ होती है ।जबकि चाहिए तो यह होता कि सभी को मिलकर नशे के मुद्दे को खत्म करने के प्रयास करने चाहिए। यह साफ है कि यह लोग कभी भी नशे के मुद्दे को खत्म करने को .लेकर गंभीरता नही दिखाते है। चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। यह लोग लोगों के झगड़ों को खत्म करने की बजाय उन्हे और ज्यादा बढ़ाते है। जिससे गांवों में आपसी भाईचारा बिगड़ता हैं। झगड़ों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करते है।

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि बीजेपी लोगों को बरगला रही हैं। गांवों का विकास ठप्प पड़ा हैं। बिजली-पानी की समस्या गंभीर बनी हुई हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि वह जनसंपर्क अभियान के तहत नारायणपुर, तरकांवाला, रत्ताटिब्बी, गोबिन्दपुर, डाकरा, बधौर, मंडपा, मीरपुर, रामपुर, राणा, भुल्ला खेड़ी, पिंजावाली, मंडलाएं, देबड़, रैहना, रायपुररानी में चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगे गांवों में जा रहे हैं। यहां लोगों में सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ भारी रोष है लोग कांग्रेस की सरकार बनाने के मूड में हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img