Tejashwi Yadav Accident: तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे सड़क हादसे से, काफिले में ट्रक की टक्कर से मचा हड़कंप

Tejashwi Yadav Accident: तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे सड़क हादसे से, काफिले में ट्रक की टक्कर से मचा हड़कंप

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। तेजस्वी यादव के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही गाड़ियों में एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे काफिले में अफरा-तफरी मच गई और कई सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग (NH-22) पर गोरौल के पास उस वक्त हुआ जब तेजस्वी यादव चाय पीने के लिए रुके हुए थे।

तेजस्वी यादव ने बताया कि हादसा उनके खड़े होने की जगह से मात्र 5 फीट की दूरी पर हुआ। अगर ट्रक थोड़ा और अनियंत्रित होता, तो वह स्वयं उसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने कहा, “हम सुबह 10 बजे मधेपुरा के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त गोरौल में थोड़ी देर चाय के लिए रुके, तभी अचानक एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और उसने हमारे काफिले की 2-3 गाड़ियों को टक्कर मार दी।”

घटना में घायल हुए ड्राइवरों और सुरक्षाकर्मियों को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के लिए मेडिकल टीम पहले से तैयार की गई। मौके पर पहुंचे वैशाली के सिविल सर्जन श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। हादसे के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जहां राजद कार्यकर्ता और महुआ के विधायक डॉ. मुकेश रोशन भी पहुंच गए।

लापरवाही के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, “यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं थी, इसमें साफ तौर पर लापरवाही दिख रही है। ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह बात सही है कि देश में सबसे ज्यादा लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार को अब जागरूकता और जवाबदेही दोनों को लेकर गंभीर होना चाहिए।”

फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की पृष्ठभूमि की भी पड़ताल की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब बात राज्य के प्रमुख नेता और उनके काफिले की हो।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img