Delhi Politics: स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला, कहा—झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं

0
1
Swati Maliwal statement, Arvind Kejriwal controversy, Delhi politics

Delhi Politics: स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला, कहा—झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा की राज्यसभा सांसद Swati Maliwal ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख Arvind Kejriwal पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें झूठ, फरेब और मक्कारी की राजनीति का प्रतीक बताया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ड्रामा करने की आदत है और यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि लंबे समय से उनका यही राजनीतिक तरीका रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज के हालात में केजरीवाल और उनकी पार्टी भरोसे की राजनीति से दूर हो चुकी है।

मालीवाल ने केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि अगर वे Raj Ghat पहुंचे हैं, तो वहां बैठकर आत्ममंथन करें और यह तय करें कि वे आगे किस दिशा में राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाना और प्रधानमंत्री पर निजी टिप्पणी करना यह दर्शाता है कि केजरीवाल किस तरह की राजनीति कर रहे हैं। मालीवाल के अनुसार, इसी तरह की परिस्थितियों से परेशान होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ने का फैसला लिया था।

इस बयान के बाद दिल्ली की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर और प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

 

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल