Greater Noida Census 2027: प्रशिक्षण से नदारद कर्मचारियों पर होगी विभागीय कार्रवाई

Greater Noida Census 2027: प्रशिक्षण से नदारद कर्मचारियों पर होगी विभागीय कार्रवाई

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जनगणना-2027 के पहले चरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मकानों की गणना और सूची तैयार करने के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण नॉलेज पार्क-4 स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जहां करीब 3000 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के पहले दिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, अजय शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह के साथ शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता और रुचिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।

हालांकि, पहले दिन ही प्रशिक्षण में लापरवाही सामने आई। निर्धारित 225 कर्मचारियों में से केवल 201 ही प्रशिक्षण में शामिल हुए, जबकि 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है।

एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण से नदारद कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। यदि वे प्रशिक्षण में शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img