Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में गुरुवार देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। यह वारदात फैज रोड स्थित कलका दास चौक के पास रात करीब 2:30 बजे हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने अचानक कई राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 3:55 बजे लेडी हार्डिंग अस्पताल से एक एमएलसी कॉल प्राप्त हुई, जिसमें जानकारी दी गई कि रोहित नामक युवक को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रोहित आनंद पर्वत इलाके के थान सिंह नगर का निवासी बताया जा रहा है और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना का स्थान थाना करोल बाग क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं। घायल युवक ने भी पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ शुरुआती जानकारी दी है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास यानी अटेम्प्ट टू मर्डर की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के दौरान गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

 

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img