उत्तर प्रदेशराज्य

Sikka Karmik Greens: सिक्का कार्मिक ग्रीन्स इमारत सुरक्षित, MNNIT ऑडिट ने सुझाए सुधार

Sikka Karmik Greens: सिक्का कार्मिक ग्रीन्स इमारत सुरक्षित, MNNIT ऑडिट ने सुझाए सुधार

नोएडा के सेक्टर 78 में स्थित Sikka Karmik Greens Society की बिल्डिंग संरचनात्मक रूप से सुरक्षित पाई गई है। हालाँकि, छोटे-मोटे सुधार और मजबूती के उपाय करने से यह और अधिक स्थिर और रहने लायक हो जाएगी। स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट को MNNIT Allahabad के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपम रावत ने प्रमाणित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑडिट उपलब्ध डिजाइन डेटा के आधार पर किया गया था। इस प्रोजेक्ट में छह टावर हैं, जिनकी ऊंचाई नौ से 21 मंजिल तक है और कुल अंडर-कंस्ट्रक्शन एरिया लगभग 93,976.645 वर्ग मीटर है। डॉ. रावत की टीम ने डिजाइन डेटा, जोनिंग स्पेसिफिकेशन्स और इंडियन स्टैंडर्ड्स के आधार पर बिल्डिंग की विस्तृत जांच की।

रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि बेसमेंट और अन्य संबंधित स्ट्रक्चर सहित पूरा ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट स्थिर पाया गया। छोटे-मोटे मरम्मत और मजबूती प्रक्रिया के बाद बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित और रहने योग्य होगी। मजबूती प्रक्रिया के दौरान मटीरियल ग्रेड, गुणवत्ता नियंत्रण और निर्माण के तरीकों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

सोसायटी निवासी किशोर कुणाल ने बताया कि अथॉरिटी ने रिपोर्ट में सुझाए गए सुधारों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भवन की स्थिरता और बढ़ेगी। यह ऑडिट नोएडा में सुरक्षित और गुणवत्ता पूर्ण आवास परियोजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button