Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में ग्राइंडर ऐप से लूटपाट करने वाला गैंग गिरफ्तार, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट की बाइकें बरामद

Noida Crime: नोएडा में ग्राइंडर ऐप से लूटपाट करने वाला गैंग गिरफ्तार, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट की बाइकें बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो ग्राइंडर जैसे समलैंगिक डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेकर सुनसान जगहों पर बुलाता और फिर लूटपाट करता था। थाना सेक्टर-24 पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से दो अवैध हथियार, दो फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिलें, चार मोबाइल फोन और नकद 3200 रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को थाना सेक्टर-24 की टीम ने मदर डेयरी चौराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अरबाज, विशाल, उस्मान और हिमांशु के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी नोएडा फेस-1 इलाके के रहने वाले हैं। गैंग का सरगना विशाल है, जो ग्यारहवीं तक पढ़ा हुआ है जबकि अन्य आरोपी अशिक्षित हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ग्राइंडर ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर समलैंगिक युवकों से दोस्ती करते थे। इसके बाद वे उन्हें सुनसान जगह बुलाकर हथियारों की नोंक पर लूटपाट करते थे। मोबाइल फोन और नकदी लूटने के बाद वे इन चीजों को राहगीरों को सस्ते दामों में बेचकर उस पैसे से नशा और ऐश करते थे।

अब तक यह गैंग नोएडा के सेक्टर-34, 15 और 11 में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन इन्हीं लूट की घटनाओं से जुड़े हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, दो चाकू, दो फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइकें और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें