Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

सौरभ भारद्वाज ने आप नेताओं के उत्पीड़न के लिए ईडी के ‘दुरुपयोग’ पर केंद्र की आलोचना की

सौरभ भारद्वाज ने आप नेताओं के उत्पीड़न के लिए ईडी के ‘दुरुपयोग’ पर केंद्र की आलोचना की

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आप नेताओं के उत्पीड़न के लिए केंद्र पर एजेंसियों के ‘‘दुरुपयोग’’ का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की और इसे ‘‘खुलेआम गुंडागर्दी’’ बताया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ED की तलाशी के संबंध में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने दावा किया कि जांच एजेंसी को कथित धन शोधन मामले में उनकी पार्टी के नेता के खिलाफ अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने आज अमानतुल्लाह खान के खिलाफ धन शोधन मामले में जांच के तहत दिल्ली में ओखला स्थित उनके आवास से उन्हें और उनसे संबद्ध कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय राजधानी के ओखला में उनके आवास पर तलाशी के बाद जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत उन्हें हिरासत में लिया। भारद्वाज ने कहा कि आप नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘केंद्र की सरकार जिस तरह से गुंडागर्दी में लिप्त है, वो चिंता का विषय है। वे खान पर धन के बदले लोगों को भर्ती करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि अदालत ने इससे पहले साफ तौर पर कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी मामले में इससे पहले जांच की थी लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘वे उन्हें (खान को) प्रताड़ित करने के लिए एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे हैं। वह ओखला में तीन कमरे के मकान में रहते हैं। उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं, जो तलाश अभियान के दौरान बिस्तर पर लेटी हुई देखी गईं। आखिर कितनी बार आप वहां तलाशी के लिए जाएंगे और परिवार का उत्पीड़न करेंगे?’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *