Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पंजाब के युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए पी.एस.डी.एम. द्वारा रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ समझौता हस्ताक्षरित

रैना एजुकेशन फाउंडेशन
पंजाब के युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए पी.एस.डी.एम. द्वारा रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ समझौता हस्ताक्षरित

पंजाब के युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए पी.एस.डी.एम. द्वारा रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ समझौता हस्ताक्षरित

• 10,000 से अधिक युवा प्राप्त करेंगे कौशल प्रशिक्षण, शीर्ष 100 उम्मीदवारों का चयन इंटर्नशिप और नौकरी के लिए किया जाएगा।

• यह भागीदारी राज्य के युवाओं को कौशलयुक्त और रोजगार के लिए तैयार करने में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका: अमन अरोड़ा

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 2 सितंबर:

रोजगार के बदलते रुझानों के अनुसार पंजाब के युवाओं की योग्यता और उद्यमिता कौशल को और अधिक बढ़ावा देने के लिए आज पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) ने पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते पर पी.एस.डी.एम. की मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह (आई.ए.एस.) और तालेरंग की सहयोगी संस्था रैना एजुकेशन फाउंडेशन की प्रमुख श्वेता रैना ने हस्ताक्षर किए। इस भागीदारी का उद्देश्य रोजगार संबंधी प्रशिक्षण, कौशल विकास, इंटर्नशिप और नौकरी की पेशकश कर पंजाब के युवाओं को कौशलयुक्त बनाना है।

पंजाब के युवाओं को रोजगार के समर्थ बनाने के अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ते हुए विभाग की सराहना करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह भागीदारी पंजाब में कौशल विकास और रोजगार योग्यता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो टिकाऊ रोजगार संभावनाओं और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के बड़े लक्ष्य की तर्ज पर है। उन्होंने कहा कि विभाग राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें भविष्य रोजगार के लिए तैयार करने हेतु सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

इस भागीदारी संबंधी विस्तार से बताते हुए मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह ने बताया कि इस पहल को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से एक हाइब्रिड मॉडल के माध्यम से लागू किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वालों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक तौर पर 10,000 योग्य उम्मीदवारों के समूह में से शीर्ष 1,000 उम्मीदवारों का चयन समूह के सलाहकार और प्रशिक्षक के रूप में किया जाएगा। इनमें से शीर्ष 500 उम्मीदवार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मूल्यांकन साधनों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे, जिनमें से शीर्ष 100 उम्मीदवारों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए चुना जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य उनके चुने हुए कौशल क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव के लिए माइक्रो-इंटर्नशिप प्रदान करना, व्यक्तिगत परामर्श देना जैसे वन-टू-वन मॉक इंटरव्यू और फीडबैक, और ऐप के माध्यम से निरंतर सहायता प्रदान करना है।

पी.एस.डी.एम. और रैना एजुकेशन फाउंडेशन के बीच इस भागीदारी के बारे में और जानकारी देते हुए मिस अमृत सिंह ने कहा कि यह संयुक्त प्रयास उम्मीदवारों को गतिशील नौकरी के लिए तैयार करने हेतु फाउंडेशन की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए मूल्यांकन और प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं की रोजगार योग्यता और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि युवा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार कौशलयुक्त बन सकें और अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *