Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

पुलिस कमिश्नर ने थाना सेक्टर 113 का किया निरीक्षण

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा सोमवार को थाना सेक्टर-113 का औचक निरीक्षण किया गया
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा सोमवार को थाना सेक्टर-113 का औचक निरीक्षण किया गया

अमर सैनी

नोएडा।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा सोमवार को थाना सेक्टर-113 का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण करते हुए महिला व साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पीड़ित की अविलंब सहायता करने, प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करने व सभी शिकायतों का अविलंब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी को मालखाने में लंबित पड़े माल का शीघ्र निस्तारण कराने, थाना परिसर व थाना बैरक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था रखने के लिए निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी रजिस्टरों को पूर्ण व सही तरीके से रखरखाव रखने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी को सभी आने वाले नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने व लोगों से मृद व्यवहार करने, सभी विवेचकों को लंबित पड़ी विवेचनाओं का जल्द से जल्द समापन करने, पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने और ड्यूटी के प्रति कर्तव्य, दायित्व और ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने के संबंध में निर्देशित किया गया। इस मौके पर डीसीपी नोएडा श्री विद्या सागर मिश्र, एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र व एसीपी तृतीय नोएडा शैव्या गोयल उपस्थित रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *