Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

प्राधिकरण ने सफाईकर्मियों के समय में किया बदलाव

भीषण गर्मी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के समय में बदलाव किया गया
भीषण गर्मी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के समय में बदलाव किया गया

अमर सैनी

नोएडा। भीषण गर्मी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के समय में बदलाव किया गया है। सिविल , जल , उद्यान और विद्युत विभाग के विकास और अनुरक्षण कार्य में शामिल कर्मचारी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धूप में काम नहीं करेंगे। इनकी ड्यूटी टाइमिंग सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक और शाम को 4 से रात 8 बजे तक की होगी। इसी तरह जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की डयूटी सुबह 6 से दोपहर 12 तक ही होगी। ये टाइमिंग जब तक मौसम और तापमान में बदलाव नहीं होता तब तक जारी रहेगी।

वहीं नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में काम करने वाले बिल्डर साइट के श्रमिक और लेबर भी सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक ही काम करेंगे। प्राधिकरण सीईओ ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 60 व्यक्तियों के लिए सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में एक रेन बसेरा भी बनाया जा रहा है।
जिसका काम 30 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें आराम करने के साथ पेय जल और वाटर कूलर का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं सभी चौराहों की लाल बत्ती पर दो पहिया वाहनों के धूप से बचने के लिए यहां ग्रीन नेट लगाए जा रहे है। ताकि उनका धूप से सीधे बचाया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *