प्राधिकरण ने 12 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा में अवैध निर्माण को लेकर लगातार अभियान जारी है। इस क्रम में सोमवार को सर्किल-3 की अगुआई में टीम ने करीब 1000 वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। जमीन पर बाउंडरी वाल करवाकर यहां अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। ये जमीन मास्टर प्लान 2031 के अनुसार नियोजित भूमि है। जिसका प्रयोग परियोजनाओं के लिए किया जाना है। इस जमीन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए आकी जा रही है।

प्राधिकरण को शिकायत मिली थी कि सेक्टर-44 के स्थित करीब 1000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। दस्तावेज चेक करने पर पाया कि ये जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित और अर्जित भूमि है। प्राधिकरण न यहां जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनी बाउंडरी और निर्माण को ध्वस्त किया। भूमि पर कब्जा लेने के साथ यहां प्राधिकरण का बोर्ड लगाया गया। प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने कहा कि किसी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोग भी कलोनाइज़र के चक्कर में न फंसे।बिना प्राधिकरण से वेरिफाइड कराए कोई जमीन न खरीदे। अन्यथा जीवन भर की पूंजी से हाथ धोना पड़ सकता है। बता दे प्राधिकरण अब तक करीब 4 लाख वर्गमीटर से ज्यादा की जमीन को कब्जा मुक्त करा चुका है। इस जमीन की कीमत करीब 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img