Home Blog Page 3329

वित्त मंत्री ने राज्य के स्कूलों के लिए किए बड़े ऐलान

0

पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार ने  बजट पेश कर दिया है। साल 2024-25 के लिए यह बजट 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ रुपये है। पंजाब में पहली बार बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है। बजट भाषण की शुरूआत में वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

भाषण के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में चार दीवारों के निर्माण और मुरम्मत के लिए एक विशेष बुनियादी ढांचा कार्यक्रम शुरू किया गया था। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान, 2567 स्कूल की दीवारों का निर्माण किया गया है और अन्य 3,055 स्कूल की दीवारों की मुरम्मत की गई है। 118 सरकारी स्कूलों को अत्याधुनिक स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदला जा रहा है और अब तक 14 स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू हो चुके हैं।

अन्य घोषणाएं

* समग्र शिक्षा अभियान: 1,593 करोड़ रुपये
* 16.35 लाख छात्रों को मिड-डे-मील उपलब्ध कराने के लिए: 467 करोड़ रुपये
* मुफ्त किताबें, स्कूलों की मुरम्मत और रखरखाव के लिए: 140 करोड़ रुपये
* सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण और छत पर सोलर पेनल लगाने के लिए: 160 करोड़ रुपये
* सरकारी स्कूलों के रखरखाव के लिए वित्तीय सहायता: 82 करोड़ रुपये
* प्री-प्राइमरी छात्रों को वर्दी उपलब्ध कराने के लिए: 35 करोड़ रुपये
* पंजाब युवा उद्यमी कार्यक्रम: 15 करोड़ रुपये।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस उद्देश्य के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है। पंजाब सरकार ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को  स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदलने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रारंभिक प्रस्ताव रखा गया है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में 6वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

इसके अलावा, ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रारंभिक प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। पहले चरण में 40 स्कूलों में हाईटेक वोकेशनल लैब स्थापित की जाएंगी। 3 से 11 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए अनुकूल शिक्षण वातावरण बनाने के लिए 100 प्राइमरी रकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ हेपीनेस’ में बदलने का प्रस्ताव है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। अपने एक संदेश में श्री मोदी ने कहा कि उनकी शिक्षाएँ और आध्यात्मिक मार्गदर्शन लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उन्‍होंने कहा कि समाज के आध्यात्मिक विकास और कल्याण में स्‍वामी जी का महत्वपूर्ण योगदान है।

Lava ने लॉन्च किया कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

लावा ने आज अपने उस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिसकी चर्चाएं भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में काफी पहले से की जा रही थी. इंडियन स्मार्टफोन कंपनी के इस मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन का नाम Lava Blaze Curve 5G है. इसे कंपनी ने आयरन ग्लास और विरिडियन ग्लास यानी कुल दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है. यह कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कंपनी का सबसे प्रीमियम फोन है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, सेंटर्ड पंच होल नॉच और वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन के साथ आती है.

कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का पहला कैमरा 64MP के Sony सेंसर और EIS सपोर्ट के साथ आता है. दूसरा कैमरा 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस जबकि तीसरा कैमरा 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ आता है.

सेल्फी कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए  MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU के साथ आता है.

बैटरी: इस फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन एंड्ऱॉयड 13 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर पर रन करता है. कंपनी ने इस फोन में दो एंड्रॉयड वर्ज़न अपग्रेड और तीन साल के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट का वादा किया है.

अन्य फीचर्स: इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी अटम्स ऑडियो, डुअल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस जैसी कनेक्टिविटी के कई फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है. इस फोन का वजन 189 ग्राम है.

वेरिएंट और कीमत

इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है. पहला वेरिएंट 8GB + 128GB मॉडल के साथ आता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है. वहीं, इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB मॉडल वाला है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है. इस फोन की बिक्री अमेज़न, लावा स्टोर और कंपनी के रिटेल आउटलेट्स पर 11 मार्च से शुरू होगी.

Ashwin’s 100th Test: धर्मशाला में रविचंद्रन अश्विन 100वें टेस्ट के लिए तैयार, बोले- देखने और सुनने के…

0

रविचंद्रन अश्विन लंबे वक़्त से भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रहे हैं, खासकर टेस्ट में उन्होंने काफी ऊंचा मुकाम हासिल किया है. अब लंबे सफर के बाद अश्विन 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में 07 मार्च से खेला जाएगा. यह मैच अश्विन के करियर का 100वां टेस्ट होगा. 100वें टेस्ट से पहले अश्विन ने कहा कि ये सुनने और देखने के लिहाज से बड़ा अवसर है.

इसके अलावा भारतीय स्पिनर ने कहा कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में बहुत मदद की है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आईपीएल और व्हाइट बॉल क्रिकेट ने मुझे टेस्ट में एंट्री दिलाने में मदद की. यह ज़्यादा मेरा फर्स्ट क्लास क्रिकेट था और बहुत सारी अच्छी चीज़ें जो सफर के दौरान हुईं.

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत से पहले अश्विन ने 95 टेस्ट खेले थे. अब चार मुकाबले हो जाने के बाद उन्होंने 99 टेस्ट खेल लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज़ से पहले अश्विन के नाम 490 टेस्ट विकेट थे, लेकिन सीरीज़ में उन्होंने 500 विकेट का आंकड़ा छुआ और भारत के लिए 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ बने. चार मैच के बाद अश्विन सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज़ हैं. उन्होंने 4 मैचों में 30.41 की औसत से 17 विकेट चटका लिए हैं.

अब तक ऐसा रहा टेस्ट करियर

पहली बार पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ के पार, जानें वित्त मंत्री के बड़े ऐलान

0

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2,04,918 करोड़ रुपए से अधिक का पंजाब बजट पेश किया ।  पहली बार पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ रुपए से बढ़ा है।

बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछले 2 साल में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं। कृषि के लिए 13 हजार 784 करोड़ रुपए का बजट व  स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ रुपए का बजट रखा है।  वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, जिससे 2024-25 में कुल 1,03,936 करोड़ रुपए का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है, जिसमें से  अपना कर राजस्व 58,900 करोड़ रुपए होगा।

हरपाल चीमा द्वारा पेश किए जा रहे बजट के मुख्य अंशः-

  • पंजाब सरकार ने 4 जिलों में NRI बैठकों का आयोजन किया है, जो आगामी वर्ष में भी जारी रहेगी।
  • शहीद जवानों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है, जो जारी कर दी गई है
  • एक नई मालवा कनाल परियोजना प्रस्तावित की गई है, जिससे बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मुक्तसर जिलों को फायदा होगा।लंबे समय से इंताजर में चल रहे शाहपुर कंडी
  • बांध परियोजना में जल भंडार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2024-25 के लिए 6,289 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
  • गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए 510 करोड़ रुपए मंजूर
  • 12 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
  • मनरेगा-रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 655 करोड़ रुपए मंजूर
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • पंजाब सरकार ने 3 चरणों में कुल 60 सार्वजनिक खनन स्थलों को चालू किया।
  • राज्य में 16 साइटें जल्द शुरू होने की उम्मीद है
  • पंजाब में Sports Nursery शुरू की जाएगी, जिसके लिए 50 करोड़ का बजट
  • 118 स्कूलों को Schools of Eminence में बदला जाएगा।
  • आम आदमी क्लीनिक के लिए 249 करोड़ का बजट
  • खेल के लिए 227 करोड़ का बजट
  • “फरिशते स्कीम” के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट
  • नशा मुक्ति केंद्र के लिए 70 करोड़ का बजट
  • रोजगार के अवसर के लिए 179 करोड़
  • घर-घर राशन पहुंचाने के लिए 250 करोड़ का बजट
  • राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान
  • आयोष्मान योजना के लिए 553 करोड़ का बजट
  • ट्रांसपोर्ट के लिए 550 करोड़ का बजट
  • PU Chandigarh को Hostel बनाने के लिए 40 करोड़ का बजट
  • फरवरी तक पंजाब का कर राजस्व 14 फीसदी बढ़ा
  • कुल 2 लाख, 4 हजार, 918 करोड़ रुपए का बजट खर्चे का प्रस्ताव
  • कृषि एवं किसान कल्याण कार्यों के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 13 हजार, 784 करोड़ रुपए प्रस्तावित
  • फसल विविधीकरण के लिए 575 करोड़ रुपए प्रस्तावित
  • केंद्र सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये रोक दिए, इससे पंजाब का विकास रुक गया
  • किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा वैसे ही जारी रहेगी, 930 करोड़ मंजूर
  • नदियों में 3 लाख मछलियों के भ्रूण पाए गए
  • मिशन फुलकारी शुरू किया गया है, जिसमें ग्राम स्तर के कारीगरों को नई ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे अपने नए उत्पाद बेच सकें।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए गन्ना किसानों के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रस्ताव
  • वन्य जीव के लिए वित्तिय वर्ष दौरान  5,735 हेक्टेयर क्षेत्र में 46 लाख, 20 हजार पौधे लगाए गए।
  • 12,316 शिक्षकों को नियमित किया गया
  • स्कूलों में 4300 शौचालयों की मुरम्मत की गई।
  • शिक्षा क्षेत्र के लिए 16 हजार, 987 करोड़ रुपए मंजूर, जो कुल खर्च का 11.5 फीसदी है।
  • 2024-25 में चिकित्सा कार्यों के लिए 1 हजार, 133 करोड़ रुपए की मंजूरी
  • पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के लिए 40 करोड़ का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों से संबंधित बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार राज्यों के विकास के साथ देश के विकास के मंत्र का पालन करती है। प्रधानमंत्री ने आज विभिन्न राज्यों से संबंधित 56 हजार करोड़ रुपये की बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। श्री मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने पर देश में निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि अधिक निवेश आने से राज्यों को भी लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों से पूरी दुनिया भारत के तेज आर्थिक विकास की चर्चा कर रही है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आने वाले दिनों में विकास की गति और तेज होगी। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र की गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।

बाद में श्री मोदी ने भाजपा विजय संकल्प सभा में कहा कि 140 करोड़ भारतीय उनका परिवार हैं। उन्होंने वंशवादी पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके चेहरे अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन “झूठ और लूट” उनके सामान्य चरित्र हैं। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने एक सेवक के रूप में स्‍वयं को जन कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान तेलंगाना के लिए कुछ भी नहीं किया गया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र तेलंगाना के लोगों के सपने पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का उन्होंने लोकार्पण और शिलान्यास किया, वे तेलंगाना और देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखेंगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना के लिए बड़े भाई की तरह हैं। श्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग मांगा।

श्री मोदी ने पेद्दापल्ली में राष्‍ट्रीय ताप विद्युत निगम की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना की दूसरी ईकाई का लोकार्पण किया। उन्होंने नई विद्युतीकृत अंबारी-आदिलाबाद-पिंपलखुटी रेल लाइन का भी लोकार्पण किया। श्री मोदी ने आदिलाबाद और बेला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 35 के 33 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने और हैदराबाद तथा भूपालपट्टनम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 163 को चौडा करने की परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। श्री मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं तेलंगाना और क्षेत्र के विकास को गति देंगी। इससे यात्रा के समय में कमी आएगी, उद्योग और पर्यटन को प्रोत्‍साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। श्री मोदी आज शाम हैदराबाद पहुंचेंगे।

लुधियाना में कांग्रेसियों और पुलिस में धक्का-मुक्की, MP बिट्टू सहित कई हिरासत में

0

लुधियाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई है। इसी बीच पुलिस ने सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आशु सहित कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि आज सांसद रवनीत बिट्टू व उनके अन्य साथी लुधियाना नगर निगम मुख्यालय पर ताला लगाने के मामले में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे।

इस दौरान पुलिस और कार्यक्रताओं के बीच झड़प की भी बात सामने आई है। पुलिस द्वारा बैरिकेड लगा कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की गई।

गौरतलब है कि गिरफ्तारी को लेकर सांसद बिट्टू ने सभी पार्टी वर्करों से अपील की थी कि वह फिरोजपुर रोड पर फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में 11 बजे पहुंचें। इसकी चलते फ्रेंड्स रिजेंसी की पार्किंग में कांग्रेसी वर्कर जुटने भी शुरू हो गए।

वहीं खबर सामने आई थी कि पुलिस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सहित कई कांग्रेसी नेताओं को उनके घर में नजरबंद किया जा रहा है। इस दौरान उनके घरों के बाहर भी पुलिस फोर्स तैनात हैं।

बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री चीमा का पहला बयान

0

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश करने के बाद अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से रू-ब-रू होते हुए चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 साल पहले पंजाब की कमान संभाली थी और वह लगातार 2 साल से पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

वित्त  मंत्री ने कहा कि आज पंजाब का तीसरा बजट 2 लाख, 4 हजार, 918 करोड़ रुपए का था, जिसमें राजस्व कर 2.77 प्रतिशत और वित्तीय घाटा 3.80 प्रतिशत निर्धारित किया गया है, जबकि पिछले साल राजस्व घाटा 3.13 प्रतिशत था, इसी तरह वित्तीय घाटा भी यह 4.12 प्रतिशत थी।

इसी साल रैवेन्यू खर्च 1 लाख 27 हजार, 134 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए। उन्होंने कहा कि कई अन्य सेक्टरों के लिए भी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। सरकार का तीसरा बजट भी जन हितैषी है और इसमें कोई टैक्स भी नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को जो गारंटी दी थी, उसे पूरा किया गया है।

सरकार के अच्छे कामों की वजह से हमारा टैक्स कलेक्शन अच्छा रहा है, हम लगातार टैक्स चोरी खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में फैले विभिन्न माफियों को खत्म किया गया है, तभी टैक्स वसूली बढ़ी है। शिक्षा बजट भी पहले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। हरपाल चीमा ने कहा कि हमें पुरानी सरकारों द्वारा लिए गए कर्ज की किस्त और ब्याज चुकाना है।

IPL 2024: SRH के फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सवाल उठाए

0

आईपीएल 2024 अब कुछ हफ्तों में शुरू ही होने वाला है, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों का रोमांच भी बढ़ने लगा है. मगर इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियां सनराइजर्स हैदराबाद ने बटोरी हुई हैं, जिन्होंने हाल ही में ना केवल अपना गेंदबाजी कोच बदला है बल्कि टीम ने पैट कमिंस को नया कप्तान बनाने का फैसला लिया है. कमिंस वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले एक साल के अंदर ऑस्ट्रेलिया को WTC फाइनल और एकदिवसीय वर्ल्ड कप फाइनल भी जिताया है. इन उपलब्धियों के बावजूद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कमिंस को SRH का कप्तान बनाए जाने के फैसले पर आपत्ति जताई है.

इरफान पठन ने उठाए SRH की मैनेजमेंट टीम पर सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का कहना है कि पैट कमिंस का अन्य फॉर्मेट में प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन टी20 में उन्होंने कुछ खास प्रभावित नहीं किया है. उन्होंने कहा, “कमिंस बहुत अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में चैंपियन बनाया है. यहां समस्या यह है कि जब टी20 फॉर्मेट में लीडरशिप की बात आती है तो कमिंस ने कुछ खास अच्छा नहीं किया है. उनका अंतर्राष्ट्रीय टी20 और यहां तक कि IPL में भी प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है.”

इरफान पठान ने एडन मारक्रम को लेकर सवाल खड़ा करते हुए आगे कहा, “पैट कमिंस को कप्तान बनाना एक बड़ी चुनौती हो सकती है. SRH का मैनेजमेंट आखिर क्या सोच रहा है? अगर कमिंस को कप्तान बनाया गया तो एडन मारक्रम का क्या होगा. क्या उन्हें केवल एक सीजन के लिए कप्तान बनाया गया था और अब ऐसे ही उन्हें नजरंदाज किया जा रहा है.”

आईपीएल 2023 की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग स्टेज के दौरान खेले 14 में से केवल 4 मैच जीते थे और टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. यह भी एक कारण है कि IPL 2024 के लिए SRH की टीम में इतने बदलाव किए जा रहे हैं. पिछले साल SRH ने अपने हेड कोच में भी बदलाव करते हुए यह पद डेनियल विटोरी को सौंपा था. खैर ये अब भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या इन बड़े बदलावों के बाद IPL 2024 में SRH की किस्मत बदल जाएगी.

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के मुद्दे पर पूर्व भारतीय क्रिकेटरों की राय, पैसा कमाओ लेकिन..।

0

Shreyas Iyer and Ishan Kishan बीसीसीआई ने इसी साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया है. ये दोनों खिलाड़ी तभी से चर्चाओं में घिरे हुए हैं क्योंकि उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने से भी मना कर दिया था. किशन और अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. अब इस विषय पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार ने भी अपनी राय सामने रखी है. उन्होंने बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों को मिली डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की सलाह पर सहमति जताई है.

प्रवीन कुमार ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन मुद्दे पर क्या कहा?

श्रेयस अय्यर और ईशान मुद्दे पर प्रवीन कुमार ने Times of India को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं बहुत समय से कहता आ रहा हूं कि खूब पैसा कमाओ, कौन मना कर रहा है? पैसा कमाना चाहिए लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेल रहे या अपने देश को कोई महत्व ही नहीं दे रहे.” अय्यर और किशन, दोनों पिछले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. मौजूदा समय की बात करें तो अय्यर को हाल में चल रही भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैचों में खेलते देखा गया था. दूसरी ओर किशन को आखिरी बार भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेलते देखा गया था.

खिलाड़ियों को सब चीज़ों को बैलेंस करके चलना चाहिए