Home Blog Page 3328

पंजाब में कर्जे ने उजाड़ा एक और परिवार, किसान ने उठाया खौफनाक कदम

0

तलवंडी साबो नजदीकी गांव लेलेवाला के एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद समाचार मिला। इस बीच, मृतक किसान के पोस्टमार्टम में देरी से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) नेताओं के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार गांव लेलेवाला निवासी किसान बलजीत सिंह (40) पुत्र मेजर सिंह 5 एकड़ जमीन का मालिक था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, बलजीत सिंह पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए का कर्ज था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था।

इसी परेशानी के चलते उसने बीती रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक नवविवाहित बेटी छोड़ गया है।

आज शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मृतक किसान का शव पोस्टमार्ट के लिए आए भाकियू (उगराहां) नेताओं को पता चला कि अस्पताल में पोस्टमार्ट करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं हैं, तो उन्होंने अस्पताल के गेट पर धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर बुलाने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना हटा लिया। किसान नेताओं ने सरकार से मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज माफ करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के बाद शाम को मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Mahashivratri 2024 Wishes: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामना दें और उनका शुभकामना दें

0

महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है. इस दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था. इसीलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है. इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और इस दिन शिव भक्ति में रहते हैं. साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी. इस खास दिन पर अपनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं और दें बधाई.

ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

भोले बाबा आएं आपके घर,
जीवन को खुशियों से दें भर.
न हो जीवन में कोई दुख,
घर-परिवार में बना रहे सुख.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

आज जमा लो भांग का रंग,
आपके जीवन बीते खुशियों के संग.
भोलेनाथ की कृपा बसरे आप पर,
जिंदगी में भर जाए नई उमंग.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

सारा जगत है मेरे भोले बाबा की शरण में,
शीश झुकाते हैं हम भगवान शिव के चरण में.
महाकाल बना लो हमें अपने चरणों की धूल
इस शिवरात्रि ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

विष पीने का आदि है मेरा भोला
नागों की माला और बाघों का चोला
पीछे चलता है भूतों का टोला
मस्ती में डूबा मेरा महाकाल, मेरा भोला
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

भोलेनाथ की भक्ति से नूर मिलता है
शिव के भजनों से दिल को सुरूर मिलता है.
जो भी जपता से श्रद्धा से प्रभु का नाम
कुछ न कुछ उसे जरूर मिलता है.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

काल भी तुम और महाकाल भी तुम, 
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

सारा जगत है मेरे भोले बाबा की शरण में,
शीश झुकाते हैं हम भगवान शिव के चरण में.
महाकाल बना लो हमें अपने चरणों की धूल
इस शिवरात्रि ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

भोले की महिमा है अपरम्पार,
 करते हैं अपने भक्तों का उद्धार,
 शिव की दया आप पर बनी रहे और 
 आपके जीवन में खुशियां भरी रहें,
 महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में 56 हजार करोड़ रुपये की विकास-परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0

प्रधानमंत्री मोदी ने आज तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया तथा आधारशिला भी रखी। ये परियोजनाएं बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से संबंधित हैं। इन परियोजनाओं में मुख्य परियोजना बिजली क्षेत्र की है।

प्रधानमंत्री आज सुबह दो दिन की तेलंगाना यात्रा पर पहुंचे। तेलंगाना यात्रा के पहले चरण में श्री मोदी ने पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना की आठ सौ मेगावाट की दूसरी इकाई राष्‍ट्र को समर्पित किया। अल्‍ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक आधारित यह परियोजना राज्‍य को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी। इस परियोजना में देश में एनटीपीसी के सभी बिजली केंद्रों में लगभग 42 प्रतिशत उच्‍च बिजली उत्‍पादन करने की क्षमता होगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में विकास की गति और बढ़ेगी। श्री मोदी ने कहा कि विभिन्‍न राज्‍यों से जुड़े 56 हजार करोड़ रुपये की लागत की 30 से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करके विकास के इतिहास में एक नया अध्‍याय लिख दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि ये परियोजनाएं समूचे क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाएंगी।

इन परियोजनाओं में झारखंड के चतरा में उत्तर करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना की 6 सौ मेगावाट यूनिट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिपत में फ्लाई ऐश आधारित हल्के वजन के संयंत्र और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एसटीपी जल आधारित हरित हाइड्रोजन संयंत्र शामिल हैं।

श्री मोदी ने सिंगरौली सुपर थर्मल पावर परियोजना, उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की 8 सौ मेगावाट की दो इकाईयां, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सिम्हाद्रि में समुद्र जल आधारित हरित हाइड्रोजन संयंत्र, छत्तीसगढ के कोरबा में फ्लाई ऐश आधारित एफएएलजी संयंत्र समूह की भी आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने भारत पावर ग्रिड निगम की एक परियोजना की आधारशिला भी रखी।

बाद में श्री मोदी तमिलनाडु के कलपक्‍कम में भाविनी का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कल लगभग सुबह 10 बजे हैदराबाद के नागर विमानन अनुसंधान संगठन – सीएआरओ केंद्र राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। श्री मोदी सुबह लगभग 11 बजे तेलंगाना के संगारेड्डी में 6 हजार 8 सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कल लगभग दोपहर साढ़े तीन बजे ओडिशा के जाजपुर में चंडीखोले में 19 हजार 6 सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और आधारशिला भी रखेंगे।

श्री मोदी 6 मार्च को सुबह लगभग सवा दस बजे कोलकाता में 15 हजार 4 सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई कनेक्टिविटी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे बिहार के बेतिया में लगभग 12 हजार 8 सौ करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे।

श्री मोदी मोतिहारी के भंडारण टर्मिनल और इंडियन ऑयल के एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे और मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

पंजाब में कर्जे ने उजाड़ा एक और परिवार, किसान ने उठाया खौफनाक कदम

0

तलवंडी साबो नजदीकी गांव लेलेवाला के एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद समाचार मिला। इस बीच, मृतक किसान के पोस्टमार्टम में देरी से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) नेताओं के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार गांव लेलेवाला निवासी किसान बलजीत सिंह (40) पुत्र मेजर सिंह 5 एकड़ जमीन का मालिक था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, बलजीत सिंह पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए का कर्ज था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने बीती रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक नवविवाहित बेटी छोड़ गया है।

आज शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मृतक किसान का शव पोस्टमार्ट के लिए आए भाकियू (उगराहां) नेताओं को पता चला कि अस्पताल में पोस्टमार्ट करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं हैं, तो उन्होंने अस्पताल के गेट पर धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर बुलाने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना हटा लिया।

किसान नेताओं ने सरकार से मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज माफ करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के बाद शाम को मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विटामिन की कमी से कौन सी बीमारियां होती हैं? पूरी लिस्ट देखकर हर समस्या दूर कर सकते हैं

इंसान के शरीर में लगातार तमाम प्रक्रिया चलती रहती हैं. इनमें भोजन को ऊर्जा में तब्दील करने से लेकर हड्डियों, दांत, मसल्स, स्किन आदि का निर्माण आदि शामिल है. इन सभी प्रक्रियाओं को सही तरीके से पूरा करने के लिए विटामिन की जरूरत होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि किस विटामिन की कमी से कौन-सी बीमारी हो सकती है? अगर नहीं तो यह स्पेशल रिपोर्ट खास आपके लिए तैयार की गई है.

Vitamin A की कमी से होती है यह बीमारी

विटामिन ए डेयरी प्रोडक्ट और हरी सब्जियां में भरपूर मात्रा में मिलता है. यह मांसपेशियों, हड्डियों, दांतों, बालों, नाखूनों और आंखों को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है.

Vitamin B भी बेहद जरूरी

विटामिन बी की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है. भोजन में संतरा, हरी मटर और चावल आदि के सेवन से विटामिन बी की कमी दूर की जा सकती है.

मेटाबोलिज्म मजबूत करता है Vitamin B1

विटामिन बी1 बॉडी में मेटाबोलिज्म को मजबूत करता है. इसके अलावा पाचन क्रिया में भी इसका बेहद अहम रोल होता है.

Vitamin B6 की कमी से होती है यह दिक्कत

विटामिन बी6 प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड और रेड ब्लड सेल को प्रभावित करता है. यह मांस, मछली, केला,आलू और हरी पत्तीदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

Vitamin B12 की कमी से बिगड़ जाता है नर्वस सिस्टम

विटामिन बी12 की कमी से तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो जाता  है. खाने में डेयरी प्रोडक्ट, संतरा और केला आदि का सेवन करने से भरपूर मात्रा में विटामिन B12 मिलता है.

स्किन की दिक्कतों से बचाता है Vitamin C

विटामिन सी की कमी से स्कर्वी नामक रोग होता है. यह इम्यून सिस्टम के लिए  महत्वपूर्ण होता है. ठीक मात्रा में यह विटामिन नहीं मिलने पर  बॉडी पर बेहद खराब असर पड़ता है. खट्टे फल विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोत हैं.

हड्डियों को मजबूत बनाता है Vitamin D

विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. सही समय पर सूर्य की रोशनी में बैठने से ही शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है.

Vitamin K की कमी से होती है यह परेशानी

विटामिन के की कमी से रक्त स्राव होने लगता है. इनमें उल्टी और मल के साथ खून आना शामिल है. भोजन में मांस-मछली खाने से विटामिन के की कमी बेहद आसानी से पूरी हो जाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति और उनके परिवार पर विपक्षी दलों के आपत्तिजनक बयान लोकतंत्र की गरिमा को कमजोर करते हैं : भारतीय जनता पार्टी

0

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति और उनके परिवार के खिलाफ विपक्षी दलों के आपत्तिजनक बयान लोकतंत्र की गरिमा को कमजोर करते हैं। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विपक्ष की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि कल आईएनडीआई गठबंधन के सभी नेताओं के सामने राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने नरेंद्र मोदी के परिवार पर टिप्पणी की थी। श्री त्रिवेदी ने कहा कि यह चुनाव आदर्शों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बांटने वाली ताकतें हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी हर भारतीय को अपना परिवार मानते हैं।

डॉ. त्रिवेदी ने प्रवर्तन निदेशालय के समन की अवहेलना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

शरारती तत्वों ने जेल अधिकारियों के उड़ाए होश, बरामद हुआ ये सामान

0

फिरोजपुर की केंद्रीय जेल के अंदर समाज विरोधी तत्वों द्वारा बाहर से पिछले काफी समय से मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ पैकेटों में लपेट कर फैंके जा रहे हैं और आज फिर समाज विरोधी तत्वों की ओर से फिरोजपुर की केंद्रीय जेल के अंदर 8 पैकेट थ्रो किए गए हैं, जिन्हें खोल कर जब देखा गया तो होश उड़ गए। उनमें से 3 मोबाइल फोन, एक एडेप्टर डाटा केबल और 143 तंबाकू जर्दा की पुड़ीयां बरामद हुई हैं।

दूसरी और केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल कर्मचारियों की ओर से पुरानी बैरक नंबर 11 की तलाशी ली गई जहां पर बंद हवालाती सोनू से एक सिम कार्ड के साथ ओप्पो टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसने बताया कि जिसने जेल अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि यह मोबाइल फोन हवालाती सुखदेव सिंह ने तलाशी करने आए कर्मचारियों को देखकर उसके बिस्तर में फैंक दिया था। इसके बाद बैरक के बाथरूम की जब तलाशी ली गई तो वहां पर बिना सिम कार्ड के लावारिस हालत में एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

यह जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट जसवीर सिंह द्वारा भेजे गए लिखती पत्रों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों और हवालाती सोनू तथा सुखदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Rohit Sharma :’हिटमैन’ रोहित शर्मा रचेंगे छक्कों का नया कीर्तिमान, 6 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास

0

रोहित शर्मा साल 2007 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने आक्रामक खेल और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए उन्हें ‘हिटमैन’ के नाम से भी पुकारा जाता है. 7 मार्च से धर्मशाला में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच शुरू होने वाला है, जिसमें रोहित शर्मा एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वो एक ऐसा कारनामा करने से कुछ ही दूर हैं, जिसे आज तक कोई हासिल नहीं कर पाया है.

600 छक्के लगाने से 6 हिट दूर ‘हिटमैन’

रोहित शर्मा अभी तक अपने क्रिकेट करियर में कुल 594 छक्के लगा चुके हैं और उन्हें 600 छक्के लगाने का कीर्तिमान हासिल करने के लिए केवल 6 सिक्स लगाने की जरूरत है। ‘हिटमैन’ इस उपलब्धि को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच में हासिल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी.  रोहित शर्मा ने अपने करियर में 262 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 323 छक्के लगाए हैं. वहीं 58 टेस्ट मैचों में उनके नाम 81 छक्के हैं और वो 151 टी20 मुकाबलों में 190 छक्के जड़ चुके हैं.

दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित पहले ही अन्य क्रिकेटरों से बहुत आगे निकल चुके हैं. इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 553 छक्के लगाए थे. वहीं तीसरे स्थान पर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने अपने करियर में 476 छक्के लगाए थे. रोहित अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन अन्य 2 फॉर्मेट में वो अभी टॉप पर पहुंचने से काफी पीछे हैं.

युवा कार्य और खेल मंत्रालय कल संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में राष्‍ट्रीय युवा संसद उत्‍सव का आयोजन करेगा

0

युवा कार्य और खेल मंत्रालय कल संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में राष्‍ट्रीय युवा संसद उत्‍सव का आयोजन करेगा। इस समारोह का विषय है- ‘युवा आवाज: राष्‍ट्र में बदलाव में शामिल हों और सशक्त बनें’ । यह समारोह देशभर में 9 फरवरी से शुरू हुआ था और 6 मार्च को सम्‍पन्‍न होगा।

युवा संसद देश के 785 जिलों में तीन स्‍तर पर आयोजित की गई। जिला युवा संसद का आयोजन 9 से 14 फरवरी तक किया गया। इसके विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी तक राज्‍य युवा संसद में भाग लिया। राष्‍ट्रीय युवा संसद के फाइनल में राज्‍य स्‍तर के 87 विजेता हिस्‍सा लेंगे, जिनमें से 29 विभिन्‍न विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

अचानक से बहुत ज्यादा ठंड लगना नॉर्मल नहीं, हो सकता है इस बीमारी का लक्षण

अगर अचानक से बहुत ज्यादा ठंड लगने लगे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह हाइपोथर्मिया का लक्षण भी हो सकता है. यह एक इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन होती है. जब शरीर का तापमान अचानक से गिरने लगता है और शरीर ठंडा पड़ने लगता है तब यह समस्या होती है. इस स्थिति में बॉडी टेंपरेचर 95 फॉरेनहाइट के नीचे चला जाता है. मायोक्लोनिक की रिपोर्ट के अनुसार, शरीर का सामान्य से ज्यादा तापमान गिरना कई अंगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे हार्ट और नर्वस सिस्टम सही तरह काम नहीं कर पाते हैं. अगर सही समय पर हाइपोथर्मिया (Hypothermia) का इलाज न हो तो हार्ट फेल होने और जान जाने का जोखिम हो सकता है. इस बीमारी का सबसे ज्यादा खतरा ठंडे मौसम में रहता है. आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के बारें में…
हाइपोथर्मिया क्या होता है
हाइपोथर्मिया शरीर के तापमान को कम होने की कंडीशन है. दरअसल, हमारे शरीर का एक सामान्य होता है, जो उम्र, लिंग और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है. शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट से 100.4 डिग्री फारेनहाइट तक माना जाता है. इस तापमान को कुछ हार्मोन कंट्रोल करते हैं लेकिन जब शरीर का तापमान सामान्य से कम होने लगता है तो ऐसी स्थिति हाइपोथर्मिया कहलाती है.
हाइपोथर्मिया के क्या लक्षण हैं
  • बहुत ज्यादा कंपन और थकान
  • सांस लेने में दिक्कत
  • बोलने में परेशानी होना
  • मानसिक क्षमता प्रभावित होना
  • याददाश्त कमजोर होने लगना
  • हाथ-पैरों में सुन्नपन महसूस होना
हाइपोथर्मिया से किन लोगों को ज्यादा खतरा
हाइपोथर्मिया एक ऐसी कंडीशन है जो किसी को भी हो सकती है लेकिन नवजात शिशु, बढ़ती उम्र या किसी हार्मोनल समस्या के मरीज को इससे सबसे ज्यादा खतरा होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इन लोगों में सामान्य शारीरिक तापमान बनाए रखने की क्षमता बेहद कम होती है. अगर कोई डिप्रेशन और साइकोटिक दवाईयों का सेवन कर रहा है तो उनमें यह समस्या देखने को मिल सकती है.