Ashwin’s 100th Test: धर्मशाला में रविचंद्रन अश्विन 100वें टेस्ट के लिए तैयार, बोले- देखने और सुनने के…

रविचंद्रन अश्विन लंबे वक़्त से भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रहे हैं, खासकर टेस्ट में उन्होंने काफी ऊंचा मुकाम हासिल किया है. अब लंबे सफर के बाद अश्विन 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में 07 मार्च से खेला जाएगा. यह मैच अश्विन के करियर का 100वां टेस्ट होगा. 100वें टेस्ट से पहले अश्विन ने कहा कि ये सुनने और देखने के लिहाज से बड़ा अवसर है.

इसके अलावा भारतीय स्पिनर ने कहा कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में बहुत मदद की है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आईपीएल और व्हाइट बॉल क्रिकेट ने मुझे टेस्ट में एंट्री दिलाने में मदद की. यह ज़्यादा मेरा फर्स्ट क्लास क्रिकेट था और बहुत सारी अच्छी चीज़ें जो सफर के दौरान हुईं.

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत से पहले अश्विन ने 95 टेस्ट खेले थे. अब चार मुकाबले हो जाने के बाद उन्होंने 99 टेस्ट खेल लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज़ से पहले अश्विन के नाम 490 टेस्ट विकेट थे, लेकिन सीरीज़ में उन्होंने 500 विकेट का आंकड़ा छुआ और भारत के लिए 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ बने. चार मैच के बाद अश्विन सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज़ हैं. उन्होंने 4 मैचों में 30.41 की औसत से 17 विकेट चटका लिए हैं.

अब तक ऐसा रहा टेस्ट करियर

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img