Orforglipron diabetes: ओरफोर्ग्लिप्रोन ने टाइप-2 डायबिटीज और वजन घटाने में दिखाया बेहतर परिणाम

Orforglipron diabetes: ओरफोर्ग्लिप्रोन ने टाइप-2 डायबिटीज और वजन घटाने में दिखाया बेहतर परिणाम

नई दिल्ली। लिली की ओरफोर्ग्लिप्रोन टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के नियंत्रण में एक प्रभावी दवा के रूप में सामने आई है। हालिया फेज-3 हेड-टू-हेड ट्रायल अचीव-3 में ओरल सेमाग्लूटाइड की तुलना में ओरफोर्ग्लिप्रोन ने बेहतर परिणाम दिखाए हैं। इस अध्ययन के नतीजे प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल द लांसेट में प्रकाशित किए गए हैं।

52 सप्ताह तक चलने वाले इस ट्रायल में 1,698 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अध्ययन का प्राथमिक लक्ष्य ए1सी (औसत ब्लड शुगर) में कमी थी। ओरफोर्ग्लिप्रोन 36 मि.ग्रा. ने ए1सी में 2.2% की कमी दिखाई, जबकि ओरल सेमाग्लूटाइड 14 मि.ग्रा. से 1.4% की कमी हुई। वजन घटाने के मामले में भी ओरफोर्ग्लिप्रोन ने बेहतर प्रदर्शन किया। 36 मि.ग्रा. डोज लेने वाले प्रतिभागियों का औसतन 8.9 किलोग्राम (9.2%) वजन कम हुआ, जबकि सेमाग्लूटाइड 14 मि.ग्रा. समूह में 5 किलोग्राम (5.3%) की कमी दर्ज की गई, यानी ओरफोर्ग्लिप्रोन से लगभग 73% अधिक सापेक्ष वजन घटा।

अध्ययन में 85.4% प्रतिभागियों ने ए1सी को 7% से कम स्तर तक पहुंचाया, जो सेमाग्लूटाइड समूह से अधिक था। दवा का सुरक्षा प्रोफाइल पहले के अध्ययनों के अनुरूप रहा, जिसमें मतली, दस्त और उल्टी जैसी सामान्य दुष्प्रभाव देखे गए।

कंपनी ने ओरफोर्ग्लिप्रोन को 40 से अधिक देशों में नियामक मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया है। अमेरिका में मोटापे के इलाज के लिए इस दवा को 2026 की दूसरी तिमाही में संभावित मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह दवा टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे दोनों पर नियंत्रण लाने में नई उम्मीद बनकर उभरी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img