राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Road Accident: दो अलग-अलग हादसों में आईटी कर्मचारी सहित दो घायल, एक वेंटिलेटर पर

Noida Road Accident: दो अलग-अलग हादसों में आईटी कर्मचारी सहित दो घायल, एक वेंटिलेटर पर

नोएडा: शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में आईटी कर्मचारी सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हादसों के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहले मामले में आशीष रंजन श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र दिव्यांशु रंजन श्रीवास्तव बीटा-1 क्षेत्र में रहता है और एक निजी कंपनी में आईटी कर्मचारी है। बीते गुरुवार को दिव्यांशु अपने घर से सेक्टर-161 स्थित माइंड फोर्स कंपनी में काम पर जाने के लिए उबर बाइक सेवा से निकला था। जब वह सेक्टर-146 के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चालक और दिव्यांशु दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दिव्यांशु को इलाज के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।

 

Related Articles

Back to top button