JIMS Employees: मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अगस्त से धरने पर बैठेंगे जिम्स कर्मचारी

JIMS Employees: मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अगस्त से धरने पर बैठेंगे जिम्स कर्मचारी

नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) प्रशासन और आउटसोर्स कर्मचारियों के बीच सोमवार को मांगों को लेकर बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के साथ 15 जून से 30 जून तक चले प्रदर्शन के दौरान छह कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग भी उठाई।

कर्मचारियों ने इससे पहले अपनी मांगों को लेकर 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद जिम्स प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सोमवार को वार्ता आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि सभी मांगों पर विस्तृत विचार-विमर्श के लिए 22 अगस्त को दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी। कर्मचारियों ने तब तक काम पर बने रहने पर सहमति जताई है। इससे जिम्स में संभावित कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन धरने की स्थिति फिलहाल टल गई है।

आउटसोर्स कर्मचारियों ने नई होने वाली भर्तियों में कोटा निर्धारित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी अथवा संविदा के आधार पर नियुक्त करने और विभिन्न मामलों की जांच कराने समेत कई मांगें रखीं। कर्मचारियों का कहना है कि इन मांगों पर लंबे समय से चर्चा की जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकला है।

एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक सकारात्मक रही। कर्मचारियों को उनकी मांगों पर विचार-विमर्श कर आगे का प्रस्ताव देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। 22 अगस्त को दोबारा बैठक कर सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगली बैठक तक सभी कर्मचारी अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। बैठक में एडीएम मंगलेश दुबे, एडीसीपी संतोष कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img