उत्तर प्रदेश

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार, एक बदमाश के लगी गोली, तीन दिन पहले लूटा था ई रिक्शा

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार, एक बदमाश के लगी गोली, तीन दिन पहले लूटा था ई रिक्शा

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बीती देर रात नोएडा पुलिस का बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है। कल देर रात पुलिस एमिटी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन लोग एक सफेद स्कूटी पर आते दिखे। पुलिस ने चेकिंग के लिए उनको रोकने का प्रयास किया । पुलिस को देखकर भागने लगे। करीब 700 मीटर पीटा किया गया। वॉर्निंग दी गई। इसके बाद स्कूटी पी पीछे बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने फायर किया। गोली बदमाश के पैर में लगी। बाकी दोनों बदमाश उतरकर भागने लगे।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वही कांबिंग के जरिए बाकी दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया।

घायल बदमाश की पहचान मनीष पुत्र महेंद्र हुई है। इसके इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बाकी दोनों बदमाशों की पहचान विशाल और सुमित हुई है। ये तीनों ही शातिर किस्म के बदमाश है। तीन दिन पहले ही इन तीनों ने सेक्टर-98 के पास से एक ई रिक्शा लूटा था। जिसको बरामद किया गया है। ये लोग तमंचा और चाकू के बल बर राह चलते लोगों से लूटपाछ की घटना करते थे।साथ ही अगर कोई विरोध करता था तो उसे चाकू तक मार देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा बरामद किया है। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इन लोगों ने दिल्ली , नोएडा , गाजियाबाद और अन्य शहरों में लूटपाट की है। सफेद स्कूटी से ये तीनों एक साथ लूटपाट करते थे। कल रात को भी ये लोग लूटपाट के इरादे से बाहर निकले थे। लेकिन पुलिस के साथ इनकी मुठभेड़ हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players