Noida Factory Fire: सेक्टर-4 की फैक्ट्री में भीषण आग, कंधों पर लादकर निकाले कर्मचारी, वीडियो वायरल

Noida Factory Fire: सेक्टर-4 की फैक्ट्री में भीषण आग, कंधों पर लादकर निकाले कर्मचारी, वीडियो वायरल

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग फैक्ट्री की पांचों मंजिलों में फैल गई, जिससे अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में मौजूद 200 से अधिक कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन करीब 35 कर्मचारी अंदर ही फंस गए। इनमें से कई लोग धुएं के कारण बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में दमकल विभाग की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने सीढ़ियां लगाकर पहली मंजिल की बालकनी तक पहुंच बनाई और वहां से शीशे तोड़कर अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। कई कर्मचारियों को दमकलकर्मियों ने कंधों पर लादकर नीचे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकांश कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल एक कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। दमकल विभाग को आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह करीब 5:30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। फैक्ट्री में प्लास्टिक और बिजली के तारों का सामान अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में पूरी इमारत धुएं से भर गई। धुएं का घना गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।

आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों ने पूरी फैक्ट्री की तलाशी ली, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई और कर्मचारी फंसा न हो। तलाशी अभियान के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा घोषित कर दिया गया।

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सुबह सेक्टर-4 स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img