Noida Cyber Crime: मोबाइल ऐप हैक कर कारोबारी से 12 लाख रुपये की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Noida Cyber Crime: मोबाइल ऐप हैक कर कारोबारी से 12 लाख रुपये की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा। साइबर अपराधियों ने कारोबारी सचिन कुमार यादव के मोबाइल ऐप को हैक कर करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
सचिन कुमार यादव ने बताया कि उनके भारत बटुक प्राइवेट लिमिटेड के मोबाइल ऐप बैंक खाते में 13 जनवरी को सुबह 8:43 बजे अनधिकृत बदलाव किए गए। इस दौरान उनके नाम, ईमेल, पैन नंबर और बैंक खाते की जानकारी बदल दी गई। इसके बाद उनके डिजिटल सोने और डिजिटल चांदी को बेचकर रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
खाते से करीब 12 लाख रुपये की निकासी हुई, जिसमें कुछ रकम निजी बैंक में संचालित एक कंपनी के खाते में और शेष अन्य बैंकों में भेजी गई। पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचित किया और संदिग्ध लेन-देन को फ्रीज करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने एनसीआरबी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अब मामले की जांच कर संबंधित बैंकों से ट्रांजैक्शन डिटेल जुटा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए साइबर फॉरेंसिक टीम को तैनात किया गया है।




