Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

AAP protest Delhi: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

AAP protest Delhi

AAP protest Delhi: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों को बंद किए जाने के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के वेस्ट विनोद नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला क्लीनिक के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्लीनिकों को बंद करने के फैसले के विरोध में अपनी नाराजगी जाहिर की।

विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में कुल 121 मोहल्ला क्लीनिकों को बंद किया जा रहा है, जहां दिल्ली की जनता मुफ्त इलाज, मुफ्त दवा और मुफ्त टेस्ट जैसी सुविधाओं का लाभ उठाती थी। उन्होंने बताया कि इन मोहल्ला क्लीनिकों का मॉडल इतना सफल रहा कि विदेशी देशों ने इसे अपनाया और विदेशी प्रतिनिधिमंडल देखने आए। लेकिन आज भाजपा इन्हीं क्लीनिकों पर ताला लगाने का काम कर रही है। कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान चेतावनी दी थी कि भाजपा का बटन दबाना मतलब मोहल्ला क्लीनिक को ताला लगवाना है, और भाजपा ने ठीक वही किया। उन्होंने आगे बताया कि पहले नौ महीनों में टेस्ट बंद किए गए, फिर इलाज बंद हुआ, उसके बाद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को निकाल दिया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जनता को यह संदेश दिया कि मोहल्ला क्लीनिकों की सुविधा बनाए रखना और जनता के स्वास्थ्य अधिकार की रक्षा करना बेहद जरूरी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें