उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, एक सप्ताह बाद हुई रिपोर्ट दर्ज

Noida Crime: डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, एक सप्ताह बाद हुई रिपोर्ट दर्ज

नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र के मथुरापुर गांव गोल चक्कर के पास एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार घटना 22 जनवरी की है, जबकि मामला एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ।

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी कार्तिक डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। उन्हें मथुरापुर स्थित जेपटो स्टोर संचालक सौरभ अग्रवाल ने काम के लिए बुलाया था। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान मथुरापुर गोल चक्कर पर अभय रावल और अन्य डिलीवरी बॉय ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players