Noida Crime: 9वीं फेल नाबालिग ऑपरेट कर रहा था बाइक चोर गैंग, नोएडा पुलिस ने 5 बाइक समेत दो युवकों को दबोचा

Noida Crime: 9वीं फेल नाबालिग ऑपरेट कर रहा था बाइक चोर गैंग, नोएडा पुलिस ने 5 बाइक समेत दो युवकों को दबोचा

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा फेस-1 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस मामले में एक मुख्य आरोपी, निखिल शर्मा उर्फ सॉफ्टवेयर, को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथ एक नाबालिग भी निगरानी में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, निखिल और नाबालिग पिछले कुछ समय से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये दोनों अपने शौक और जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिलें चुराते थे। चुराई गई बाइकों को ये पार्किंग और मेट्रो स्टेशनों के पास खड़ी कर देते थे, और फिर मौका मिलते ही उन्हें बेच देते थे।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार निखिल शर्मा स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता था और 9वीं तक पढ़ा है, जबकि नाबालिग जो 9वीं में फेल हो चुका है, वर्तमान में कंप्यूटर कोचिंग कर रहा है। पुलिस की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि घटनाओं का मास्टरमाइंड नाबालिग था, जिसकी पहचान को लेकर अभी जांच चल रही है पुलिस ने दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी रखते हुए जांच तेज कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img