नोएडा प्राधिकरण के अफसरों ने किया योग, फीट रहने का दिया संदेश

अमर सैनी

नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण ने एक भव्य योग सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र परिसर में किया गया। जिसमें प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं, सूर्योदय के साथ शुरू हुए इस योग सत्र का संचालन ब्रह्माकुमारीज संस्था के प्रसिद्ध योग गुरु दिवाकर दुबे और शशि साहनी ने किया।

नोएडा प्राधिकरण एसीईओ संजय खत्री ने कहा, “आज के तनावपूर्ण जीवन में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य और कार्य क्षमता को भी बढ़ाता है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा, “योग हमारी प्राचीन संस्कृति का एक अमूल्य उपहार है। यह हमें न केवल शारीरिक रूप से फिट रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है, जो आज के व्यस्त जीवन में बेहद आवश्यक है।” एनईए के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार ने कहा, “हम हर साल इस दिन को मनाते हैं, लेकिन इस वर्ष हमने इसे और भी बड़े पैमाने पर आयोजित करने का निर्णय लिया। हमारा उद्देश्य है कि प्राधिकरण के हर कर्मचारी योग के महत्व को समझे और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाए। इस कार्यक्रम में एसीईओ सतीश पाल, वित्त नियंत्रक स्वतंत्र कुमार गुप्ता, मुख्य वास्तुकार रविंद्र प्रसाद गुप्ता, महाप्रबंधक (जल) आरपी सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल, उप महाप्रबंधक एनटीसी श्रीपाल भाटी, उप महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) एसपी सिंह, प्रबंधक गौरव बंसल, आरके शर्मा, प्रवीण सलोनिया, विश्वास त्यागी, राजकुमार, अध्यक्ष चौधरी राजकुमार और महासचिव जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कार्यपालक शामिल रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img