उत्तर प्रदेशराज्य

Nitin Nagar Murder: नोएडा में कारोबारी नितिन नागर हत्याकांड, पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर घायल, दो पिस्टल बरामद

Nitin Nagar Murder: नोएडा में कारोबारी नितिन नागर हत्याकांड, पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर घायल, दो पिस्टल बरामद

नोएडा। थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र के लुक्सर गांव में कारोबारी नितिन नागर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस और अपराधियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों—सचिन (बुलंदशहर) और विपिन उर्फ काला (लुक्सर)—के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त कार बरामद की। इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नितिन नागर की हत्या 2024 में हुए ठेकेदार विनय सिंह हत्याकांड का प्रतिशोध थी। नितिन नागर, विनय हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता, रक्षाबंधन पर जमानत पर जेल से बाहर आया था। मंगलवार दोपहर को जब नितिन घर लौट रहे थे, तो बदमाशों ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध गोलीबारी की और पत्नी-बच्चों के सामने ही गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय नितिन की पत्नी ने ईंट उठाकर बदमाशों का मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते को गिरफ्तार किया। शातिर आरोपी ने खुद को धारदार हथियार से घायल कर पुलिस को गुमराह करने और खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश की थी।

घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक नितिन नागर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button