Noida Development: निठारी में 2.71 करोड़ रुपये में बनेगा नया बारातघर, पार्किंग और लॉन की भी होगी व्यवस्था

Noida Development: निठारी में 2.71 करोड़ रुपये में बनेगा नया बारातघर, पार्किंग और लॉन की भी होगी व्यवस्था

नोएडा। ग्राम निठारी में पुराने बारातघर को तोड़कर अब नया और आधुनिक बारातघर बनाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। नए बारातघर के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 71.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण ने निर्माण कार्य को करीब छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

नया बारातघर करीब 2 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग 405 वर्गमीटर क्षेत्र में दो मंजिला भवन तैयार होगा। भवन के भूतल और पहली मंजिल पर दो-दो कमरे तथा एक-एक हॉल बनाए जाएंगे। दोनों मंजिलों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होगी।

बारातघर के हॉल और कमरों में कोटा स्टोन की फर्श लगाई जाएगी। भवन में एल्युमिनियम-ग्लास की खिड़कियां लगेंगी, जबकि शौचालयों में विट्रिफाइड टाइल का इस्तेमाल किया जाएगा। भवन के अलावा बाकी करीब 1,595 वर्गमीटर क्षेत्र में लॉन और वाहनों की पार्किंग विकसित की जाएगी।

प्राधिकरण की योजना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निठारी के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। पुराने भवन की जगह नया बारातघर बनने से स्थानीय लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्याप्त पार्किंग और खुले स्थान की सुविधा भी मिलेगी।

निठारी के स्कूलों का भी होगा कायाकल्प

निठारी के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के कायाकल्प पर भी नोएडा प्राधिकरण करीब 60.28 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसके लिए अनुबंध किया जा चुका है और दोनों स्कूलों में मरम्मत एवं सुधार का काम शुरू हो गया है। प्राधिकरण ने इसे करीब दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

स्कूलों में कराए जा रहे कार्यों के तहत छतों पर वाटरप्रूफिंग की जाएगी। क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत के साथ शौचालयों को भी दुरुस्त किया जाएगा। स्कूलों की बाउंड्रीवॉल पर ग्रिट वॉश प्लास्टर कराया जाएगा।

इसके अलावा स्कूल परिसर में कोटा स्टोन लगाया जाएगा और नालियों की मरम्मत की जाएगी। दोनों स्कूलों की रंगाई-पुताई का काम भी कराया जाएगा। प्राधिकरण का कहना है कि इन कार्यों से स्कूलों के भवन और परिसर की स्थिति में सुधार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img