Lightning Strike: अच्छेजा गांव में आकाशीय बिजली से कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जले, इनवर्टर में हुआ धमाका

Lightning Strike: अच्छेजा गांव में आकाशीय बिजली से कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जले, इनवर्टर में हुआ धमाका

नोएडा। दादरी क्षेत्र के अच्छेजा गांव में बुधवार देर शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। एक घर में इनवर्टर में तेज धमाका होने से आसपास के लोग सहम गए। हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति या मवेशी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ग्रामीण विजयपाल ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक तेज आकाशीय बिजली कड़की और जोरदार धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद कुणाल शर्मा के घर में रखा इनवर्टर तेज आवाज के साथ फट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों के अनुसार, केशर नागर के घर में लगा एसी भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जलकर खराब हो गया। इसके अलावा कई घरों से धुआं निकलने लगा। छह से अधिक घरों में पंखे, ट्यूबलाइट, बल्ब, टीवी और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए।

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से लोगों में काफी डर का माहौल बन गया था। हालांकि, गनीमत रही कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान कोई व्यक्ति या मवेशी इसकी चपेट में नहीं आया।

 

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img