नरसिंहानंद गिरी बोले- हिंदुओं को अपनी सेना में करें भर्ती, दोनों का दुश्मन है एक

अमर सैनी

गाजियाबाद। डासना स्थित शिवशक्ति के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने अपने शिष्यों के खून से इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से अनुरोध किया कि वो इस्लामिक जिहाद से हो रही उनकी लड़ाई में हिन्दुओ को भी अपनी सेना में भर्ती करे। इजराइली लोगो और हिन्दुओ दोनो का दुश्मन एक ही है
महामंडलेश्वर ने कहा की गीदड़ों और लकड़बग्घों की फौज यू तो यह केवल यहूदियों या केवल हिन्दुओं के दुश्मन नहीं हैं बल्कि सम्पूर्ण मानवता के भी दुश्मन है।इस समय जब सम्पूर्ण मानवता को एकजुट होकर इस शत्रु को समाप्त करना था। उस समय दुनिया के सभी गैर-मुस्लिम अपने अपने स्वार्थो और तुच्छ राजनीति में लगे हुए हैं। प्रतिनिधमंडल से मुलाकात करने का भी आग्रह किया। महामंडलेश्वर ने इजरायली प्रधानमंत्री से उनके प्रतिनिधमंडल से मुलाकात करने का भी आग्रह किया ताकि इस विषय मे कोई ठोस पहल हो सके। खून से लेटर लिखते समय महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के साथ बृजमोहन सिंह, यति रणसिंहनन्द,यति निर्भयानंद,मोहित बजरंगी,सनोज शास्त्री,मदन मुखिया सहित अनेक भक्त उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img