नई दिल्ली: खाद्य तेल खपत में कमी लाएं -मोटापा दूर भगाएं : स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली, 26 सितम्बर : इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय, ‘यथा अन्नं तथा मनः’ – जैसा अन्न, वैसा मन – इस बात पर प्रकाश डालता है कि भोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक कल्याण, भावनात्मक संतुलन और समाज के नैतिक ताने-बाने को भी प्रभावित करता है।

यह बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2025 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करने के दौरान भारत मंडपम में कहीं। उन्होंने कहा, वे दिन अब बीत चुके हैं जब देश केवल घरेलू खाद्य उत्पादन पर ही केंद्रित रहते थे। जब राज्य खाद्य व्यापार में संलग्न होते हैं, तो वे लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण में सीधे तौर पर शामिल होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने एफएसएसएआई द्वारा संकलित ‘ईट राइट थाली’ पुस्तक का विमोचन किया जिसमें पीएम मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत की समृद्ध पाक विरासत और संतुलित आहार की अवधारणा शामिल है।

एफएसएसएआई के नेतृत्व में आयोजित शिखर सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्वास्थ्यकर आहार, गतिहीन जीवनशैली और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों पर बढ़ती निर्भरता के कारण मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी जागरूकता और सामूहिक कार्रवाई, विशेष रूप से खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी लाकर मोटापे से निपटने के आह्वान को याद किया। इस दौरान 59 देशों के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व व्यापार संगठन जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों और देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

‘ईट राइट थाली’ में भारत के पौष्टिक आहार का जलवा
नड्डा एफएसएसएआई द्वारा संकलित स्थानीय तथा मौसमी खानपान संबंधी पुस्तक में देश भर की पारंपरिक थालियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक थाली स्थानीय सामग्री, खाना पकाने के तरीकों और सदियों पुराने आहार ज्ञान का प्रतिनिधित्व करती है, जो विविधता और पोषण संतुलन पर जोर देती है। यह मोटापे और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने में पारंपरिक आहार की भूमिका को रेखांकित करती है। इस दौरान आईसीएमआर के डीजी डॉ. राजीव बहल; एफएसएसएआई के सीईओ रजित पुन्हानी, कार्यकारी निदेशक श्री यू.एस. ध्यानी और संयुक्त सचिव निखिल गजराज उपस्थित रहे

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img