Bihar : दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के सदस्य मनोनीत, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

Bihar News : बिहार से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। राज्यपाल ने दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत कर दिया है। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब वे विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

पिछले दिनों भाजपा के देवेश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दिया था। इसी रिक्त सीट पर दीपक प्रकाश को मनोनीत किया गया है।

दीपक प्रकाश बिहार सरकार में मंत्री हैं और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल भी पूछा था। अब राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाने के बाद उनके मंत्री पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img